चार महीने से गंदे पानी की सप्लाई से लोग भड़के, नकोदर रोड पर 2 घंटे जाम

वार्ड 29 में गंदे पानी की सप्लाई को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। चार महीने से वार्ड की कई कालोनियों में गंदे पानी की सप्लाई हो रही थी और बार-बार शिकायत के बाद भी जब सप्लाई का फाल्ट नहीं ढूंढा गया तो लोगों ने नकोदर रोड पर वडाला चौक के पास ट्रैफिक जाम कर दिया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 02 Mar 2021 11:47 PM (IST) Updated:Tue, 02 Mar 2021 11:47 PM (IST)
चार महीने से गंदे पानी की सप्लाई से लोग भड़के, नकोदर रोड पर 2 घंटे जाम
चार महीने से गंदे पानी की सप्लाई से लोग भड़के, नकोदर रोड पर 2 घंटे जाम

जागरण संवाददाता, जालंधर : वार्ड 29 में गंदे पानी की सप्लाई को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। चार महीने से वार्ड की कई कालोनियों में गंदे पानी की सप्लाई हो रही थी और बार-बार शिकायत के बाद भी जब सप्लाई का फाल्ट नहीं ढूंढा गया तो लोगों ने नकोदर रोड पर वडाला चौक के पास ट्रैफिक जाम कर दिया। लोगों के साथ इलाका पार्षद परमजीत कौर बागड़ी और उनके पति कांग्रेस नेता अमरीक बागड़ी भी धरने पर बैठ गए। अकाली नेता एवं पंजाब सफाई मजदूर फेडरेशन के प्रधान चंदन ग्रेवाल को लोगों ने शिकायत की तो वह भी धरने में शामिल हुए। लोगों ने नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी की। लोगों का आरोप है कि कई दिन से गंदा पानी सप्लाई हो रहा है और इससे लोग बीमार हो रहे हैं। चंदन ग्रेवाल ने कहा कि नगर निगम शहर की जनता को साफ पानी तक मुहैया नहीं करवा पा रहा है। ग्रेवाल ने कहा कि अभी गर्मी की शुरुआत होनी है और पहले से ही ऐसे हालात बन गए हैं। इससे साफ है कि आने वाले दिनों में लोगों को भारी संकट का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि नगर निगम को समय रहते ही कदम उठाने होंगे नहीं तो इसके नतीजे खतरनाक साबित हो सकते हैं। सीवरेज मिक्स पानी से लोग हो रहे बीमार

कांग्रेसी नेता अमरीक बागड़ी ने कहा कि बार-बार शिकायत के बावजूद भी गंदे पानी की सप्लाई का फाल्ट नहीं ढूंढा जा रहा है। चार महीने से वार्ड नंबर 29 के इलाकों रेड रोज कॉलोनी, टावर टाप, गुरु नानक नगर, टावर एन्कलेव फेस 1 और 2 में लोग गंदा पानी पीने का मजबूर हैं। सीवरेज मिक्स पानी आने से लोग बीमार हो रहे हैं। अमरीक बागड़ी ने कहा कि वे लोगों को साथ मेयर और कमिश्नर से मिले। एसई को भी बार-बार शिकायत दी लेकिन कोई हल हीं निकला। पार्षद परमजीत कौर बागड़ी ने कहा कि सोमवार को कमिश्नर को बताया था कि लोगों की परेशानी बढ़ चुकी है और वह धरने की प्लानिग कर रहे हैं। कमिश्नर ने कहा था कि सोमवार शाम तक समस्या का हल निकल आएगा लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। इससे नाराज लोग धरने को मजबूर हो गए। धरने के बाद निगम ने शुरू करवाया काम

चार महीने से साफ पानी की मांग कर रहे लोगों की बात नहीं सुनी गई लेकिन जब लोगों ने ट्रैफिक जाम किया तो निगम को काम ठीक करने के सारे तरीके याद आ गए। एसई सतिदर कुमार मौके पर पहुंचे और फाल्ट ढूंढने का काम शुरू करवाया। सीवर की सफाई के लिए मशीनें लगाई गई हैं। एसई सतिदर कुमार ने कहा कि दो दिन में फाल्ट को दूर कर दिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी