Jalandhar weather update: सुहावने मौसम के साथ हुई संडे की शुरुआत, छह डिग्री गिरा तापमान

शनिवार रात को बारिश होने से अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़का गया जबकि रविवार सुबह का तापमान छह डिग्री लुढ़का।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Sun, 05 Jul 2020 11:09 AM (IST) Updated:Sun, 05 Jul 2020 11:09 AM (IST)
Jalandhar weather update: सुहावने मौसम के साथ हुई संडे की शुरुआत, छह डिग्री गिरा तापमान
Jalandhar weather update: सुहावने मौसम के साथ हुई संडे की शुरुआत, छह डिग्री गिरा तापमान

जालंधर, जेएनएन। शनिवार रात को आसमान में गरज के साथ छाए बादल तथा बारिश के बाद संडे की शुरुआत भी सुहावने मौसम के साथ हुई। रविवार तड़के से ही ठंडी हवाएं तथा आसमान में बादल छाए रहे, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। बीती रात चली तेज हवाएं और बारिश के साथ ही शनिवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़का गया जबकि रविवार सुबह तापमान छह डिग्री और गिर कर 26 डिग्री सेल्सियस रह गया है।

यह पहला अवसर है जब जुलाई के प्रथम सप्ताह में अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह गया है। माह के शुरुआत में सूर्य की प्रचंड किरणों ने लोगों को भीषण गर्मी का एहसास करवा दिया था। पसीने से तरबतर लोगों पर पावरकट की मार भी झेलने पड़ी। लेकिन अब मौसम सुहावना होने से लोगों को राहत मिली है।

उधर, मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आने वाले चार दिनों तक आसमान में बादल छाए रहेंगे औऱ तेज हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी का दौर भी चलेगा। गौर हो कि पिछले कई दिनों से लोगों को भीषण गर्मी का मार झेलनी पड़ रही थी। पिछले सप्ताह के दौरान तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक रहा, जिस कारण लोग अपने घरों में दुबके रहे। वहीं, गर्मी की मार झेल रहे लोगों को बार-बार बिजली की सप्लाई बंद होने के कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है। हालांकि बीती रात हुई बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी