'समर एनिगमा' नावेल का किया गया विमोचन

14 साल की दो छात्राओं ने अपनी लिखने की शैली और मर्डर मिस्ट्री विषय में रूचि में 160 पेज का नावेल लिखा।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 03:03 AM (IST) Updated:Sun, 25 Jul 2021 03:03 AM (IST)
'समर एनिगमा'  नावेल का किया गया विमोचन
'समर एनिगमा' नावेल का किया गया विमोचन

जासं, जालंधर : 14 साल की दो छात्राओं ने अपनी लिखने की शैली और मर्डर मिस्ट्री विषय में रूचि में 160 पेज का नावेल लिखा। इस नावेल का नाम 'समर एनिगमा' है। बता दें कि यह दोनों छात्राएं अच्छी सहेलियां हैं। उनमें से एक सेंट सोल्जर ग्रुप के मैनेजिग डायरेक्टर प्रो. मनहर अरोड़ा की बेटी बारूनी अरोड़ा और दूसरी लुधियाना के डीसी वरिदर कुमार की बेटी प्रतिभा शर्मा है। उनका नावेल का विमोचन शनिवार को पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर, डीसी वरिदर कुमार, सेंट सोल्जर ग्रुप के चेयरमैन अनिल चोपड़ा, वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा, एमडी मनहर अरोड़ा मैनेजिग डायरेक्टर, रिटायर्ड मेजर जनरल बलविदर सिंह, इनोसेंट हा‌र्ट्स ग्रुप के चेयरमैन डा. अनूप बोरी, मानव सहयोग सोसायटी के चेयरमैन मुकुंद राज गुप्ता, सुखजिदर सिंह चेयरमैन एसजीटीबी ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस, डा. सुभाष शर्मा डायरेक्टर सेंट सोल्जर ला कॉलेज, डा. वीणा दादा डायरेक्टर सेंट सोल्जर डिग्री कालेज, डा. आरके पुष्कर्ण डायरेक्टर सेंट सोल्जर मैनेजमेंट एंड टेक्निकल इंस्टीच्यूट, रितु कौल प्रिसिपल दिल्ली पब्लिक स्कूल, आइएस धामी, सुरजीत लाल करियर काउंसलर आदि ने किया। बारूनी अरोड़ा और प्रतिभा शर्मा ने बताया कि कोविड-19 के दौरान बदले हालात में वे न तो मिल पा रहे थे और न ही एक दूसरे के घर आ-जा सकते थे। उन्होंने कहा कि कहानियां तो अक्सर लिखते रहे थे पर विचार आया कि क्यों न नावेल लिखें। इसी पर मर्डर मिस्ट्री पर नावेल लिखने का आइडिया इंटरनेट मीडिया का इस्तेमाल करते हुए मिला। चार महीने तक रोजाना जूम मीट के जरिये छोटे-छोटे नोट तैयार किय और नोवल लिखा।

बारूनी और प्रतिभा ने कहा कि उनकी रहस्य के मामलों को सुलझाने में गहरी दिलचस्पी होने की वजह से यह मर्डर मिस्ट्री सबजेक्ट चुना था।

chat bot
आपका साथी