भगवान का नाम सुमिरन करने से समाप्त हो जाती हैं मुश्किलें : स्वामी विज्ञानानंद

गोशाला प्रबंधक कमेटी द्वारा भगत सावन मल्ल हाल में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन पूजा-अर्चना के साथ शुरू किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Nov 2021 07:20 PM (IST) Updated:Sun, 28 Nov 2021 07:20 PM (IST)
भगवान का नाम सुमिरन करने से समाप्त हो जाती हैं मुश्किलें : स्वामी विज्ञानानंद
भगवान का नाम सुमिरन करने से समाप्त हो जाती हैं मुश्किलें : स्वामी विज्ञानानंद

दीपक कुमार करतारपुर : गोशाला प्रबंधक कमेटी द्वारा भगत सावन मल्ल हाल में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन पूजा-अर्चना के साथ शुरू किया गया। श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी विज्ञानानंद जी सरस्वती कनखल हरिद्वार वालों ने श्रीमद् भागवत कथा के पहले दिन राजा परीक्षित की कथा सुनाई। उन्होंने अपने प्रवचनों में कहा की गोमाता विश्व की मां है। भगवान की कथा, भगवान का नाम, भगवान से भी श्रेष्ठ है। भगवान का नाम सुमिरन करने से सभी मुश्किलें अपने आप समाप्त हो जाती हैं। उन्होंने श्रीमन नारायण-नारायण गाकर श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया।

इस मौके पर गोशाला के प्रधान बलराम गुप्ता, राजकुमार कौशल, मास्टर अमरीक सिंह, कुलदीप अग्निहोत्री, सावन मल्हन, ललित मोहन अग्रवाल, पंडित वेद प्रकाश, स्वामी राहुल, हरिहर महाराज, विनोद शास्त्री, सोहन लाल शास्त्री, स्वामी राम स्वरूप, अशोक गुप्ता, मोहित गुप्ता, मंजू गुप्ता, पूजा शर्मा, तृप्ता कौशल, अजय कुमार, राजू जी, सत्यम, पंडित जयप्रकाश, पंडित अशोक कुमार, पंडित कैलाश, पंडित जानकी वल्लभ, पंडित मुनी जी, पंडित पिटू, भारत भूषण शर्मा, रितु गौतम, गीता बाहरी, नंद लाल अग्रवाल, मनीष शर्मा, राजेश शर्मा, मनीष सेठ, ओम प्रकाश, ममता अग्निहोत्री, रानी मलहण, रुचि मलहण, कांता रानी वर्मा, गीता बाहरी, सरजू तिवारी, राहुल पांडे, रामजी शुक्ला, ज्ञानेंद्र अवस्थी, आनंद, विशाल, राघव, अजय पांडे, मोहित कुमार, रोहित द्विवेदी ताराचंद शर्मा, फतेह राम शास्त्री, विष्णु नारायण पांडे, शिवकुमार तिवारी, रामराजा शुक्ला व पप्पू सहित अन्य भक्तजन मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी