सुखजीत ग्रेवाल बने पंजाब रोडवेज जालंधर-2 के जनरल मैनेजर, कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन ने किया स्वागत

सुखजीत सिंह ग्रेवाल ने पंजाब रोडवेज जालंधर दो डिपो के जनरल मैनेजर का पदभार ग्रहण कर लिया है। डिपो में मुलाजिमों को आ रही समस्याओं संबंधी नवनियुक्त जनरल मैनेजर को अवगत भी करवाया गया। जनरल मैनेजर सुखजीत सिंह ग्रेवाल ने मुलाजिमों की समस्याओं के फौरन हल का आश्वासन दिया।

By Vikas_KumarEdited By: Publish:Tue, 08 Jun 2021 09:21 AM (IST) Updated:Tue, 08 Jun 2021 09:21 AM (IST)
सुखजीत ग्रेवाल बने पंजाब रोडवेज जालंधर-2 के जनरल मैनेजर, कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन ने किया स्वागत
जनरल मैनेजर सुखजीत सिंह ग्रेवाल ने मुलाजिमों की समस्याओं के फौरन हल का आश्वासन दिया।

जालंधर, जेएनएन। पंजाब सरकार के प्रमुख सचिव (ट्रांसपोर्ट) के आदेशानुसार सुखजीत सिंह ग्रेवाल ने पंजाब रोडवेज जालंधर दो डिपो के जनरल मैनेजर का पदभार ग्रहण कर लिया है। सुखजीत सिंह ग्रेवाल के पदभार ग्रहण करने के मौके पर पंजाब रोडवेज पनबस कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन जालंधर दो डिपो के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ता, महासचिव दलजीत सिंह, यूनियन सदस्य मनविंदर सिंह माणा, गोपाल सिंह, सर्वजीत सिंह, प्रभजिंदर सिंह ने सुखजीत सिंह ग्रेवाल का स्वागत किया। इस मौके पर यूनियन की तरफ से डिपो में मुलाजिमों को आ रही समस्याओं संबंधी नवनियुक्त जनरल मैनेजर को अवगत भी करवाया गया। जनरल मैनेजर सुखजीत सिंह ग्रेवाल ने मुलाजिमों की समस्याओं के फौरन हल का आश्वासन दिया।

------

यह भी पढ़ें : वार्ड 11 को माडल बनाने में टीम वर्क की मेहनत : प्रवीणा मनु

जालंधर। वार्ड 11 की पार्षद प्रवीणा मनु ने शहर के तीन माडल वार्ड बनाने के लिए तय किए गए वार्डो में उनके वार्ड को शामिल करने पर मेयर जगदीश राजा और नगर निगम कमिश्नर करनेश शर्मा का आभार जताया है। प्रवीणा मनु ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए वेस्ट मैनेजमेंट जरूरी है और नगर निगम इसके लिए जो भी कदम उठाएगा उसमें पूरा सहयोग देंगे। वार्ड में घर-घर से कूड़ा इकट्ठा करने का काम पहले से ही चल रहा है और विधायक राजिंदर बेरी के प्रयासों से कूड़े को खाद में बदलने के लिए वार्ड क्षेत्र में ही पिट्स का निर्माण भी हो चुका है। प्रवीणा मनु ने कहा कि वार्ड में सड़कों पर कूड़ा नहीं आने देने के टारगेट पर काम कर रहे हैं यह काम सिर्फ अकेले किसी के बस की बात नहीं है। इसमें नगर निगम स्टाफ, रैग पिकर्स व टीम ने सहयोग दिया है।

chat bot
आपका साथी