Punjab Assembly Election 2022: सुखबीर बादल ने जालंधर में डेरा सचखंड बल्ला में माथा टेक किया चुनावी शंखनाद

Punjab Assembly Election 2022 सुखबीर बादल आज विधानसभा चुनाव को लेकर जालंधर के दौरे पर हैं। उन्होंने करतारपुर तथा आदमपुर में लोगों के साथ जन संपर्क करना है। सुखबीर ने डेरे में मत्था टेक कर आज के अपने चुनावी सफर की शुरुआत की।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Thu, 02 Dec 2021 12:50 PM (IST) Updated:Thu, 02 Dec 2021 05:47 PM (IST)
Punjab Assembly Election 2022: सुखबीर बादल ने जालंधर में डेरा सचखंड बल्ला में माथा टेक किया चुनावी शंखनाद
जालंधर में सुखबीर बादल डेरा सचखंड बल्ला में मत्था टेक आर्शीवाद लेते हुए।

जागरण संवाददाता, जालंधर। Punjab Assembly Election 2022: शिराेमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने वीरवार काे जालंधर के किशनगढ़ स्थित डेरा सचखंड बल्ला में मत्था टेक आशीर्वाद लिया। इसके साथ ही अकाली दल ने विधानसभा चुनाव का शंखनाद कर दिया है। सुखबीर आज विधानसभा चुनाव को लेकर जालंधर के दौरे पर हैं और उन्होंने करतारपुर तथा आदमपुर में लोगों के साथ जन संपर्क करना है।

सुखबीर ने डेरे में मत्था टेक कर आज के अपने चुनावी सफर की शुरुआत की। इस दौरान उनके साथ अकाली दल के तमाम कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। डेरा सचखंड बल्ला एक विशेष समुदाय से संबंधित है और करतारपुर जालंधर तथा आदमपुर की सीटों में होने वाले विधानसभा चुनाव में जातीय समीकरण के अनुसार अहम भूमिका निभाता है।

डेरे ने कभी भी सियासी गतिविधियों में संलिप्तता नहीं दिखाई है लेकिन फिर भी डेरे के प्रभाव के चलते सियासी दलों के दिग्गज नेता चुनाव के नजदीक आते ही डेरे में नतमस्तक होने लगते हैं। सुखबीर बादल से पहले चरणजीत सिंह चन्नी भी डेरे में मत्था टेक चुके हैं। डेरे में मत्था टेकने के बाद सुखबीर करतारपुर के लिए निकल गए, वहां पर उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और पार्टी की नीतियों को लोगों तक पहुंचाने की अपील की।

chat bot
आपका साथी