सुधा खन्ना नेशनल वाल्मीकि सभा महिला विग की प्रदेश प्रधान बनीं

सुधा खन्ना को नेशनल वाल्मीकि सभा भारत के चेयरमैन सोनू हंस ने महिला विग की प्रधान नियुक्त किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Jan 2021 01:42 AM (IST) Updated:Sun, 17 Jan 2021 01:42 AM (IST)
सुधा खन्ना नेशनल वाल्मीकि सभा महिला विग की प्रदेश प्रधान बनीं
सुधा खन्ना नेशनल वाल्मीकि सभा महिला विग की प्रदेश प्रधान बनीं

जागरण संवाददाता, जालंधर : लुधियाना में वाल्मीकि समाज में सक्रिय समाजसेविका सुधा खन्ना को नेशनल वाल्मीकि सभा भारत के चेयरमैन सोनू हंस ने सिरोपा व स्मृति चिन्ह देकर प्रदेश महिला विग की प्रधान नियुक्त किया। इस मौके पर लुधियाना बार एसोसिएशन के वरिष्ठ वकील नरिदर आदिया, प्रधान ऋषि सोंधी, वरिष्ठ उपप्रधान दीपक नाहर, महासचिव दीपक कल्याण, उपप्रधान सुनील गिल, कोषाध्यक्ष अक्षय नाहर, धर्म प्रचारक सन्नी एकलव्य व अन्य उपस्थित मौजूद थे।

----------

अमृत खोसला बने दलित विकास बोर्ड के वाइस चेयरमैन

सिटी वाल्मीकि सभा के अध्यक्ष व वाल्मीकि भाईचारे में पिछले लंबे समय से सेवाएं दे रहे अमृत खोसला को दलित विकास बोर्ड का प्रदेश उप-चेयरमैन बनाया गया है। अमृत खोसला ने कहा कि पार्टी में मेहनत व ईमानदारी के साथ सेवाएं देने पर उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह, कैबिनेट मंत्री साधु सिंह धर्मसोत, विधायक परगट सिंह व विधायक सुशील रिकू का आभार जताते हुए उन्होंने कहा कि वह इस पद पर सेवाएं देते हुए एससी-बीसी वर्ग के अधिकारों को लेकर व्यापक स्तर पर प्रयास किए जाएंगे।

------

पार्षद अरोड़ा दंपती के कार्यालय का उद्घाटन

शनिवार को वार्ड 4 और वार्ड 6 के पार्षद ज्योति अरोड़ा व पार्षद प्रिस अरोड़ा के कार्यालय का उद्घाटन विधायक सुरिदर सिंह चौधरी ने किया। पूर्व नगर कौंसिल प्रधान और पार्षद प्रिस अरोड़ा ने बताया कि वार्ड 4 से ज्योति अरोड़ा, वार्ड 6 से मैं खुद फिर चुनाव लड़ने जा रहा हूं। इसके चलते आदर्श नगर कालोनी में कार्यालय का उद्घाटन किया। इस अवसर पर विपन कुमार गोगा, सिटी प्रधान वेद प्रकाश, गोपाल सूद, गुरदीप सिंह मिटू, शाम सुंदर पाल, तेजपाल सिंह तेजी, वरिदर शर्मा, हरिचंद गिरधर आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी