एपीजे कालेज के फ्यूचर फिएस्टा में विद्यार्थियों ने दिखाई डांस की कलां

एपीजे कालेज आफ फाइन आ‌र्ट्स के परफार्मिग आ‌र्ट्स विभाग की तरफ से फ्यूचर फिएस्ट प्रतियोगिता करवाई गई। देश के विभिन्न राज्यों मेघालय बैंगलोर महाराष्ट्र बंगाल दिल्ली छत्तीसगढ़ झारखंड कर्नाटक केरल और पंजाब के 80 प्रतियोगियों ने नृत्य संस्कृति का प्रदर्शन कर सभी को आकर्षित किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 13 Jun 2021 07:09 PM (IST) Updated:Sun, 13 Jun 2021 07:09 PM (IST)
एपीजे कालेज के फ्यूचर फिएस्टा में विद्यार्थियों ने दिखाई डांस की कलां
एपीजे कालेज के फ्यूचर फिएस्टा में विद्यार्थियों ने दिखाई डांस की कलां

जासं, जालंधर : एपीजे कालेज आफ फाइन आ‌र्ट्स के परफार्मिग आ‌र्ट्स विभाग की तरफ से फ्यूचर फिएस्ट प्रतियोगिता करवाई गई। देश के विभिन्न राज्यों मेघालय, बैंगलोर, महाराष्ट्र, बंगाल, दिल्ली, छत्तीसगढ़, झारखंड, कर्नाटक, केरल और पंजाब के 80 प्रतियोगियों ने नृत्य संस्कृति का प्रदर्शन कर सभी को आकर्षित किया।

प्रिसिपल डा. नीरजा ढींगरा ने कहा कि राजेश्वरी कलां संगम की विरासत को आगे की पीढ़ी तक ले जाने के उद्देश्य से ही यह प्रतियोगिता करवाई गई। इसके जरिए विद्यार्थियों को अपनी कलां निखारने के लिए एक मंच प्रदान किया गया है। म्यूजिक वोकल मुकाबले का मंच संचालन डा. विवेक शर्मा ने किया। म्यूजिक डायरेक्टर विवेक साहनी, एक्टर व गायक युवराज हंस ने निर्णायक की भूमिका अदा की और विद्यार्थियों को संगीत से जुड़ी बारीकियों से भी अवगत कराया। एपीजे कालेज के कल्चरल एडवाइजर अरुण मिश्रा ने कहा कि गायन असल में निरंतर रियाज की मांग करता है और संगीत एक साधना है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को निरंतर मेहनत और अभ्यास करते रहने के लिए प्रेरित किया। डांस मुकाबलों में डांस विभाग से डा. मिक्की वर्मा, मनीषा मिश्रा, रोहित चावला निर्णायक रहे।

chat bot
आपका साथी