शिअद के स्टूडेंट विंग ने हलका इंचार्ज किए नियुक्त, जानें किन-किन लोगों को मिली जिम्मेदारी

शिरोमणि अकाली दल के स्टूडेंट विंग स्टूडेंट आर्गेनाइजेशन ऑफ इंडिया के दोआबा जोन के प्रधान अमृतपाल सिंह डल्ली ने जालंधर के विधानसभा हलका प्रधानों की नियुक्ति की है।

By Sat PaulEdited By: Publish:Fri, 19 Apr 2019 01:07 PM (IST) Updated:Fri, 19 Apr 2019 01:07 PM (IST)
शिअद के स्टूडेंट विंग ने हलका इंचार्ज किए नियुक्त, जानें किन-किन लोगों को मिली जिम्मेदारी
शिअद के स्टूडेंट विंग ने हलका इंचार्ज किए नियुक्त, जानें किन-किन लोगों को मिली जिम्मेदारी

जेएनएन, जालंधर। शिरोमणि अकाली दल के स्टूडेंट विंग स्टूडेंट आर्गेनाइजेशन ऑफ इंडिया के दोआबा जोन के प्रधान अमृतपाल सिंह डल्ली ने जालंधर के विधानसभा हलका प्रधानों की नियुक्ति की है। एओआई के नेशनल प्रेजिडेंट परमिंदर सिंह बराड़ की सहमति के बाद डल्ली ने नियुक्तियों की घोषणा की। इसके तहत जस्स भुल्लर को दोआबा जोन का सेक्रेटरी जनरल नियुक्त किया है। पुनीत कंग को प्रवक्ता, संपूर्ण सिंह को सलाहकार, रजत पाबला, नित्तर अटवाल, मनदीप सिंह, रणजीत सिंह पन्नू को उपप्रधान, सुकीरत सिंह को लांबड़ा का सर्कल प्रधान नियुक्त किया है। डल्ली ने कहा कि हलका इंचार्ज जल्द ही अपनी टीम बनाएंगे।

एओआई के हलका इंचार्ज

जालंधर वेस्ट : प्रभजोत सिंह

जालंधर सेंट्रल : गुरपाल संघा

जालंधर नॉर्थ : मनप्रीत सिंह

जालंधर कैंट : रणबीर सिंह

नकोदर : गुरविंदर सिंह गौनी

करतारपुर : गुरपाल सिंह

आदमपुर : अमृतपाल सिंह रंधावा

शाहकोट : इकबाल सिंह

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

chat bot
आपका साथी