जन्मदिन की पार्टी में हुक्का पीने को लेकर विवाद, पथराव; छह घायल

खिगरा गेट के पास पड़ते पीर बोदलां बाजार में बुधवार रात एक हुक्का बार में जन्मदिन की पार्टी के दौरान मारपीट हुई।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Dec 2021 11:25 PM (IST) Updated:Wed, 08 Dec 2021 11:25 PM (IST)
जन्मदिन की पार्टी में हुक्का पीने को लेकर विवाद, पथराव; छह घायल
जन्मदिन की पार्टी में हुक्का पीने को लेकर विवाद, पथराव; छह घायल

जागरण संवाददाता, जालंधर

खिगरा गेट के पास पड़ते पीर बोदलां बाजार में बुधवार रात एक हुक्का बार में जन्मदिन पार्टी के दौरान जमकर गुंडागर्दी हुई। यहां हुक्का पीने को लेकर भिड़े युवकों के दो पक्षों ने एक दूसरे पर जमकर पथराव और मारपीट की। इसमें छह लोग जख्मी हो गए। मौके पर पहुंचे एडीसीपी सोहेल कासिम मीर व थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मारपीट में शामिल युवकों की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

घायल अशोक नगर के रहने वाले राहुल ने बताया कि बुधवार को उसके दोस्त मंगू बस्ती निवासी गोलू का जन्मदिन था। उन्हें जन्मदिन की पार्टी के लिए खिगरा गेट स्थित एक हुक्का बार में बुलाया गया था, जहां उसके साथी कुलविदर से हुक्का पीने को लेकर कुछ युवकों से विवाद हो गया। इसके बाद युवक अपने कुछ साथियों के साथ मौके पर पहुंचा और उनसे मारपीट करने लगा। इसमें वह और उनका साथी कुलविदर घायल हो गए। शोर के बाद लोग इकट्ठा हुए तो मारपीट करने वाले युवक पथराव और बोतलें फेंकने लगे। उसने कहा कि हमलावरों ने वहां खड़ी एक बुलेट मोटरसाइकिल व स्कूटी में भी आग लगने की कोशिश की। लोगों ने समय रहते मोटरसाइकिल और स्कूटी को जलने से बचा लिया। हालांकि देर रात तक किसी भी पक्ष ने पुलिस को शिकायत नहीं दी है। वहीं दूसरे पक्ष के कुछ लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिन्हें निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि घायलों के बयान दर्ज करने के बाद कार्रवाई की जाएगी। उनका कहना था कि मौके पर कोई हुक्का नहीं मिला। पार्टी में युवक खुद हुक्का लेकर आए थे। पूर्व सीपीएस केडी भंडारी ने सख्त कार्रवाई की मांग

वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व सीपीएस केडी भंडारी ने कहा कि शहर में पुलिस और प्रशासन की शह पर खुलेआम हुक्का बार चलाए जा रहे हैं। शहर में इससे पहले भी कई अवैध हुक्का बार पर मारपीट की घटनाएं हो चुकी हैं। पुलिस को ऐसे हुक्का बार संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

chat bot
आपका साथी