Jalandhar Weather Forecast ः जालंधर में अगले तीन दिन चढ़ेगा पारा, शनिवार को छाएंगे बादल

Jalandhar Weather Forecast जालंधर में आज से न्यूनतम और अधिकतम तापमान में इजाफा होगा। शनिवार को आसमान में बादल छाए रहने तथा संडे को बारिश होने के आसार है। शनिवार तक न्यूनतम 14 तथा अधिकतम तापमान 29 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है।

By Vinay kumarEdited By: Publish:Wed, 03 Mar 2021 07:21 AM (IST) Updated:Wed, 03 Mar 2021 07:21 AM (IST)
Jalandhar Weather Forecast ः  जालंधर में अगले तीन दिन चढ़ेगा पारा, शनिवार को छाएंगे बादल
Jalandhar Weather Forecast जालंधर में आज निकलेगी तेज धूप।

जालंधर, जेएनएन। Jalandhar Weather Forecast जालंधर में बसंत के बाद तापमान में उछाल से मौसम में गर्माहट पैदा हो गई है। बुधवार से न्यूनतम और अधिकतम तापमान में इजाफा दर्ज होगा। शनिवार को आसमान में बादल छाया रहने तथा संडे को बारिश होने के आसार है। मौसम विभाग की ओर से ऐसा अनुमानित है।

बुधवार सुबह से तेज धूप खिलने से दोपहर को तापमान का पारा चढ़ेगा। जिस कारण दोपहर के समय गर्मी होगी। पहाड़ों में बर्फ पिघलने से चलने वाली ठंडी हवाओं की वजह से सुबह और शाम को मौसम में ठंडक पैदा हो होने के आसार है। शनिवार तक न्यूनतम 14 तथा अधिकतम तापमान 29 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। इससे गर्मी बढ़ने के आसार है। रविवार को बारिश की बौछारें पड़ने से तापमान में हल्की गिरावट आने की संभावना है। फरवरी माह के मध्यांतर के बाद से लेकर रोजाना खिल रही धूप के बीच तापमान में लगातार इजाफा हो रहा है।

मौसम विभाग के विशेषज्ञ डॉ दलजीत सिंह बताते है कि तेजी से हो रहे मौसम में परिवर्तन के बीच लोगों को सेहत के प्रति और भी सजग होना होगा। इसी तरह मौसम विशेषज्ञ डॉक्टर विनीत शर्मा बताते है कि फिलहाल लोगों को गर्म वस्त्रों से परहेज नहीं करना चाहिए। कारण, तापमान में उतार चढ़ा। सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी