जालंधर के डेविएट में हुआ ABVP का राज्य सम्मेलन, डॉ. राजन भंडारी फिर चुने गए प्रदेश अध्यक्ष

जालंधर के डीएवी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में एबीवीपी का राज्य सम्मेलन करवाया गया। पहले सत्र में प्रदेश अध्यक्ष के अलावा कुदरतजोत कौर को राज्य सचिव चुना गया। वक्ताओं ने कहा कि गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं पूरी दुनिया में फैली हैं।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Mon, 30 Nov 2020 04:16 PM (IST) Updated:Mon, 30 Nov 2020 04:16 PM (IST)
जालंधर के डेविएट में हुआ ABVP का राज्य सम्मेलन, डॉ. राजन भंडारी फिर चुने गए प्रदेश अध्यक्ष
जालंधर के डेविएट में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का राज्य सम्मेलन करवाया गया। (जागरण)

जालंधर, जेएनएन। यहां डीएवी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी  में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के 52वें राज्य सम्मेलन की शुरुआत हुई। राज्य सम्मेलन के पहले सत्र में सबसे पहले राज्य रिपोर्ट पेश की गई। उसके बाद नए प्रदेश अध्यक्ष और सचिव का चुनाव हुआ। डॉ. राजन भंडारी को सर्वसम्मति से फिर से प्रदेश अध्यक्ष चुना गया है जबकि कुदरतजोत कौर को राज्य सचिव चुना गया।

सत्र के दौरान वक्ताओं ने गुरु नानक देव जी की उदासियों का विशेष उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव जी की उदासियां समाज सुधार के साथ-साथ विश्व को एक धागे में पिरोने वाली थी। उनकी शिक्षाएं पूरी दुनिया में फैली हैं। कार्यक्रम में केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश के कुलपति कुलदीप चंद अग्निहोत्री विशेष रूप से पहुंचे।

दूसरे सत्र में केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश के कुलपति डॉ. कुलदीप चंद अग्निहोत्री ने नई शिक्षा नीति के प्रमुख बिंदुओं पर रोशनी डाली। उन्होंने बताया कि यह कैसे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने में मदद करने वाली है। आशीष चौहान ने कहा कि पंजाब की यह धरती कितनी महान है। उन्होंने गुरु नानक देव जी के जीवन के कुछ बिंदुओं को लेकर विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर संबोधित किया।

तीसरा सत्र संकल्प सत्र था, जिसमें एबीवीपी ने कुछ प्रस्तावों का प्रस्ताव किया है। इन पर राज्य भर में एबीवीपी की प्रत्येक इकाई काम करेगी। अंत में नई राज्य कार्यकारी समिति के सदस्यों की घोषणा के साथ सम्मेलन समाप्ति की घोषणा कर दी गई।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी