सेंट सोल्जर के फैशन विभाग ने लगाई डिजाइनर मास्क की प्रदर्शनी

सेंट सोल्जर मैनेजमेंट एंड टेक्निकल इंस्टीट्यूट मिट्ठू बस्ती के फैशन डिजाइनिग विभाग ने इनोवेटिव मास्क मेकिग प्रतियोगिता करवा उनकी प्रदर्शनी लगाई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 16 Sep 2021 07:18 PM (IST) Updated:Thu, 16 Sep 2021 07:18 PM (IST)
सेंट सोल्जर के फैशन विभाग ने लगाई डिजाइनर मास्क की प्रदर्शनी
सेंट सोल्जर के फैशन विभाग ने लगाई डिजाइनर मास्क की प्रदर्शनी

जासं, जालंधर

सेंट सोल्जर मैनेजमेंट एंड टेक्निकल इंस्टीट्यूट मिट्ठू बस्ती के फैशन डिजाइनिग विभाग ने इनोवेटिव मास्क मेकिग प्रतियोगिता करवा उनकी प्रदर्शनी लगाई। इसमें छात्रों ने विभिन्न सजावटी चीजों जैसे मोती, ग्लिटर्स, फूल आदि से विभिन्न प्रकार के मास्क तैयार कर उनकी प्रदर्शनी लगाई। छात्रों ने अपनी कलाकारी दिखाते हुए मार्फ भी बनाए, जिसका अर्थ है एक स्कार्फ के साथ मास्क। छात्रों ने बेकार सामग्री जैसे पेपर क्लिप, पेंसिल अपशिष्ट, ऊन आदि से शीट्स भी तैयार की। एचओडी अनु बजाज ने कहा कि छात्रों ने ये मास्क स्वयं तैयार किए, क्योंकि वे अपने नवीन विचारों को प्रदर्शित करना चाहते थे। प्रिसिपल डा. आरके पुष्करणा ने विद्यार्थियों के इस प्रयास की सराहना की।

chat bot
आपका साथी