शिक्षा मंत्री सिंगला के शहर संगरूर में होगा अनोखा विरोध, गैस के गुब्बारे बांट नान टीचिंग स्टाफ करेगा प्रदर्शन

सर्व शिक्षा अभियान का नान टीचिंग स्टाफ सदस्यों ने कहा कि दफ्तरी कर्मचारियों को रेगुलर करने के लिए वित्त विभाग मंजूरी दे चुका है मगर अब भी अफसर और सरकार उन्हें रेगुलर करने को लेकर अड़ियल रवैया अपनाए हुए हैं।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Thu, 24 Jun 2021 03:38 PM (IST) Updated:Thu, 24 Jun 2021 03:38 PM (IST)
शिक्षा मंत्री सिंगला के शहर संगरूर में होगा अनोखा विरोध, गैस के गुब्बारे बांट नान टीचिंग स्टाफ करेगा प्रदर्शन
सर्व शिक्षा अभियान का नान टीचिंग स्टाफ 26 जून को संगरूर में प्रदर्शन करेगा। सांकेतिक चित्र।

जालंधर, जेएनएन। सर्व शिक्षा अभियान का नान टीचिंग स्टाफ 26 जून को शिक्षा मंत्री विजय इंद्र सिंगला के शहर संगरूर में गैस के गुब्बारे बाजारों में लोगों को बांट कर सरकार के दावों की पोल खोलेंगे। सर्व शिक्षा अभियान मिड-डे मील दफ्तरी कर्मचार यूनियन के सदस्य आशीष जुलाहा का कहना है कि कांग्रेस ने सत्ता में आने के समय जो भी वायदे किए थे, वे पूरी तरह से खोखले साबित हुए हैं। इसी के विरोध दफ्तरी कर्मचारी गुब्बारों में हवा भर कर रोष जाहिर करेंगे।

इसके जरिये वे लोगों को बताएंगे कि कांग्रेस सरकार के वादों की किस तरह हवा निकल गई है ताकि सभी सरकार के खोखले दावों प्रति जागृत हों। उन्होंने कहा कि सरकार ने नौजवानों को नौकरियों का दावा किया था, उसे पूरा नहीं किया। अब जो पहले से सेवाएं दे रहे हैं, उन्हें रेगुलर ही नहीं किया जा रहा है।

शोभित भगत, मोहित शर्मा, सुखराज, गगन सियाल, राजीव शर्मा, गगनदीप शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने मुलाजिमों और नौजवानों से किए गए वायदे चार साल बीत जाने के बावजूद पूरे नहीं किए। यही नहीं, सरकार ने कर्मचारियों को पक्का करने के बजाय उनके वेतन में कटौती तक कर दी। सभी की दूर-दराज स्टेशनों पर बदलियां की जा रही हैं। दफ्तरी कर्मचारियों को रेगुलर करने के लिए वित्त विभाग मंजूरी दे चुका है, मगर अब भी अफसर और सरकार उन्हें रेगुलर करने को लेकर अड़ियल रवैया अपनाए हुए हैं।

उन्होंने कहा कि अगर राज्य सरकार की तरफ से अध्यापकों को पक्का करने का फैसला सही था तो आज फिर उसी तर्ज पर दफ्तरी कर्मचारियों को पक्का करने पर क्यूं आनाकानी की जा रही है। इसी कारण मुलाजिम सरकार के झूठे वायदों की पोल खोलने के लिए प्रदर्शन करने के लिए मजबूर हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें - टैक्सी ड्राइवरों को मिली 3 साल की मूक-बधिर बच्ची के पिता ने कहा- 'मैं एक और बेटी नहीं पाल सकता, कोई इसे ले जाए

यह भी पढ़ें - GST Intelligence Raid In Ludhiana: फर्जी फर्में बना 630 करोड़ की बोगस बिलिंग करने पर कारोबारी गिरफ्तार, 98 करोड़ का लगाया चूना

chat bot
आपका साथी