महा फलदायिनी हवन यज्ञ में जिले भर से पहुंचे श्रद्धालुओं ने दी आहुतियां

गुरु मां जीनत महेंद्रू की अध्यक्षता में आयोजित हवन यज्ञ का संचालन कैप्टन चंद्र महेंद्रू ने किया। यज्ञ का आगाज भूमि पूजन श्री गणपति पूजन व नवग्रह पूजा के साथ किया गया। इसके उपरांत देश की सीमाओं पर तैनात जवानों की दीर्घायु की कामना को लेकर 5-5 आहुतियां दी गई।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Mon, 26 Oct 2020 03:16 PM (IST) Updated:Mon, 26 Oct 2020 03:16 PM (IST)
महा फलदायिनी हवन यज्ञ में जिले भर से पहुंचे श्रद्धालुओं ने दी आहुतियां
मंदिर में हवन यज्ञ के दौरान उपस्थित श्रद्धालु। (जागरण)

जालंधर, जेएनएन। श्री बगलामुखी धाम समिति की तरफ से महा फलदायिनी हवन यज्ञ का आयोजन श्री बगलामुखी धाम समिति पटेल चौक में हुआ। गुरु मां जीनत महेंद्रू की अध्यक्षता में आयोजित हवन यज्ञ का संचालन कैप्टन चंद्र महेंद्रू ने किया। यज्ञ का आगाज भूमि पूजन, श्री गणपति पूजन व नवग्रह पूजा के साथ किया गया।

इसके उपरांत देश की सीमाओं पर तैनात जवानों की दीर्घायु की कामना को लेकर 5-5 आहुतियां दी गई। इसके उपरांत समूचे विश्व को कोरोना मुक्त करवाने की प्रार्थना करते हुए आहुतियां डाली। गुरु मां जीनत महेंद्रू ने मां बगलामुखी की महिमा का गुणगान किया। इस मौके पर चंद्र महेंद्रू ने कहा कि मां बगलामुखी हवन यज्ञ से इंसान को तन व मन की शांति प्राप्त होती है। उन्होंने कहा कि पांच दिसंबर को दो दिवसीय पांच ज्योति दर्शन आठवीं वार्षिक यात्रा निकाली जाएगी। जो मां चिंतपूर्णी हिमाचल, मां ज्वाला जी, माता कांगड़ा जी व माता चामुंडा देवी से होते हुए मां बगलामुखी दरबार में संपन्न होगी।

मां बगलामुखी की महा आरती के उपरांत फलों का प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान शारीरिक दूरी तथा सरकारी गाइडलाइंस को लागू करवाने के लिए सेवादार तैनात किए गए। इस मौके पर रवि पाल, कपिल शर्मा, रणजीत नंदा, गौरव नंदा, गगन जैन, मुनी मदान, गौरव चौधरी, अजय मल्होत्रा, ममता पाल, प्रवीण, सोनिया, नीलम शर्मा, सोहन लाल व प्रदीप ठाकुर मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी