धर्मशाला से समय पर नहीं पहुंचा स्पाइसजेट का एयरक्राफ्ट, जालंधर से दिल्ली फ्लाइट लेट

शुक्रवार को धर्मशाला से स्पाइसजेट का विमान समय पर ना पहुंचने के चलते दिल्ली-आदमपुर सेक्टर की फ्लाइट अपने निर्धारित समय 340 पर दिल्ली से टेकआफ नहीं कर पाई है। फिलहाल टेकऑफ में 30 मिनट की देरी बताई जा रही है।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Fri, 15 Jan 2021 03:55 PM (IST) Updated:Fri, 15 Jan 2021 03:55 PM (IST)
धर्मशाला से समय पर नहीं पहुंचा स्पाइसजेट का एयरक्राफ्ट, जालंधर से दिल्ली फ्लाइट लेट
जालंधर से आदमपुर फ्लाइट शुक्रवार को आधा घंटा लेट होने की संभावना है। फाइल फोटो

जालंधर, जेएनएन। देरी धर्मशाला-दिल्ली सेक्टर की फ्लाइट में हुई, लेकिन इसका खामियाजा दिल्ली-आदमपुर-दिल्ली सेक्टर की फ्लाइट के पैसेंजर्स को भुगतना पड़ेगा। शुक्रवार को धर्मशाला से एयरक्राफ्ट (फ्लाइट) के समय पर न पहुंचने के चलते दिल्ली-आदमपुर सेक्टर की फ्लाइट अपने निर्धारित समय 3:40 पर दिल्ली से टेकआफ नहीं कर पाई है। फिलहाल टेकऑफ में 30 मिनट की देरी बताई जा रही है, लेकिन अभी भी धर्मशाला से आ रही फ्लाइट दिल्ली में लैंड नहीं की है।

दिल्ली आदमपुर दिल्ली सेक्टर में भी उसी एयरक्राफ्ट को ऑपरेट किया जाता है, जो इससे पहले दिल्ली-धर्मशाला-दिल्ली सेक्टर में उड़ान भरता है। इसी तरह से फिलहाल आदमपुर-दिल्ली सेक्टर की फ्लाइट के अभी आधा घंटा देरी से संचालित होने की सूचना है।

आज से ही बदला है समय

शुक्रवार से ही जालंधर-दिल्ली फ्लाइट की नई टाइमिंग लागू की गई है। इसे दोपहर बाद 4:05 बजे के बयाय शाम 5:05 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरनी थी, लेकिन फिलहाल टेकऑफ का समय आधे घंटे की देरी के साथ 5:35 बताया जा रहा है।

अनियमित ही रही है दिल्ली की फ्लाइट

आदमपुर सिविल एयरपोर्ट से फिलहाल दिल्ली के लिए ही एकमात्र फ्लाइट आपरेट हो रही है। पिछले दिनों आदमपुर से मुंबई की फ्लाइट का संचालन शुरू किया गया था। हालांकि विभिन्न कारणों से इसे अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया गया है। अब दिल्ली की रोजाना फ्लाइट को भी सप्ताह में पांच दिन कर दिया गया है।

chat bot
आपका साथी