गुरदास मान और मास्टर सलीम ने लगाई हाजिरी

डेरा बाबा मुरादशाह दरबार नकोदर में दो दिवसीय मेला शुक्रवार को संपन्न हो गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 20 Aug 2021 08:28 PM (IST) Updated:Sat, 21 Aug 2021 12:36 AM (IST)
गुरदास मान और मास्टर सलीम ने लगाई हाजिरी
गुरदास मान और मास्टर सलीम ने लगाई हाजिरी

संवाद सहयोगी, नकोदर

डेरा बाबा मुरादशाह दरबार, नकोदर में दो दिवसीय मेला शुक्रवार को श्रद्धापूर्वक संपन्न हो गया। वीरवार को मेले के पहले दिन सुबह से ही श्रद्धालुओं का दरबार मे पहुंच नतमस्तक होने का सिलसिला शुरू हो गया, जो शुक्रवार को भी जारी रहा। शुक्रवार को मेले में गायक मास्टर सलीम और गुरदास मान ने हाजिरी लगाई।

दरबार में वीरवार रात को करामत अली मालेरकोटला वाले व अन्यों ने हाजिरी लगवाई। वहीं शुक्रवार सुबह पंजाबी गायकों नूरा सिस्टर, अफसाना खान, लखविदर वडाली, सरदार अली व मास्टर सलीम ने दरबार में हाजिरी लगवाई। इसके बाद इंतजार में बैठी संगत से ट्रस्ट के चेयरमैन व प्रसिद्ध गायक गुरदास मान रूबरू हुए। मेले में जहां पुलिस प्रशासन की तरफ से पुख्ता इंतजाम किए गए थे, वहीं अलग-अलग स्टाल भी लगाए गए थे। प्रबंधकों ने संगत के लिए ठंडे पानी व लंगर का प्रबंध किया था। मेले में शहर से आने वाले ट्रैफिक को सुचारू रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम कर रखे थे। दरबार के सेवादारों ने संगत की सुविधा के लिए विशेष प्रबंध किए थे। इस दौरान कोविड-19 के संबंध में संगत को विशेष हिदायतें दी गई। ------- रोटरी क्लब जालंधर ईको ने बच्चों को दिया जरूरत का सामान जागरण संवाददाता, जालंधर

रोटरी क्लब जालंधर ईको की तरफ से सेवा प्रोजेक्ट जारी है। इसके तहत दयाला उपाध्याय आश्रम में बच्चों को जरूरत का सामान भेंट किया गया। क्लब के प्रधान जगजीत सिंह की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में समाज सेवक सुदेश विज विशेष रूप से शामिल हुए। उन्होंने क्लब की तरफ से किए जा रहे कार्यो की सराहना करते हुए हर संभव सहयोग देने का विश्वास दिलाया।

जगजीत सिंह ने कहा कि क्लब की तरफ से सुशिक्षित समाज की दिशा में अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत गरीब व जरूरतमंद बच्चों को जरूरत का सामान भेंट करने के साथ-साथ उनकी फीस का खर्च भी उठाया जा रहा है। स्कूल के संचालक पंडित साहिल शर्मा ने क्लब सदस्यों का आभार जताया। क्लब की तरफ से सभी अतिथियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर सचिव सुमेश सैनी, पीडी किरण नेगी, राजा सिंह, हरप्रीत सिंह लांबा, विवेक हांडा, अमनप्रीत सिंह आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी