दो लाख रुपये वापस मांगे तो बेटे ने कर दी पिता की हत्या

बीते दिनों मालूपुर के खेतों में स्थित एक डेरे में 70 वर्षीय बुजुर्ग का कत्ल हो गया था।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 23 Sep 2020 07:31 AM (IST) Updated:Wed, 23 Sep 2020 07:31 AM (IST)
दो लाख रुपये वापस मांगे तो बेटे ने कर दी पिता की हत्या
दो लाख रुपये वापस मांगे तो बेटे ने कर दी पिता की हत्या

जागरण टीम, मलसियां/शाहकोट : बीते दिनों मालूपुर के खेतों में स्थित एक डेरे में 70 वर्षीय बुजुर्ग का कत्ल हो गया था। पुलिस ने ये केस सुलझा लिया है। बुजुर्ग का कत्ल उसी के बेटे ने किया था।

डीएसपी शाहकोट वरिदरपाल सिंह व एसएचओ शाहकोट सुरिदर कुमार ने बताया कि मृतक हरबंस सिंह के तीन बेटे थे। एक बेटे मेजर सिंह की मौत हो चुकी थी व उसका बेटा गुरविदर सिंह पिता की जायदाद का वारिस बन गया था। हरबंस सिंह बीते करीब छह माह से दूसरे बेटे लैंहबर सिंह के साथ रह रहा था। लैहंबर ने डेरे पर आठ-दस भैंसें रखी हुई थी और हरबंस सिंह उनकी देखरेख के लिए वहीं रहता था। तीसरा बेटा प्यारा सिंह ने भी आठ-दस गायें रखी हैं। हरबंस सिंह ने प्यारा सिंह को अपने बैंक खाते में वारिस बनाया हुआ था। हरबंस सिंह के नाम पर करीब सात एकड़ जमीन थी जिसमें पांच एकड़ वह अपनी बेटियों को बांट चुका था व करीब पौने दो एकड़ उसने अपने ही नाम पर थी। प्यारा सिंह ने अपने पिता हरबंस सिंह के नाम से बैंक से लिमिट के दो लाख रुपये लिए थे। हरबंस सिंह बीते कुछ दिनों से वह पैसे वापिस मांग रहा था।

घटना वाले दिन प्यारा सिंह ने मलसियां शराब के ठेके से शराब ली और करीब नौ बजे खेतों में डेरे पर चला गया। उस दिन लैहंबर सिंह व गुरविदर सिंह खेत से जल्दी घर चले गए थे। प्यारा सिंह ने बरामदे में लेटे हुए हरबंस सिंह के साथ झगड़ा किया और पास ही पड़ी कस्सी से हरबंस सिंह पर वार कर दिया। प्यारा सिंह ने सिर पर कई वार किए और हरबंस की मौके पर ही मौत हो गई। अब पुलिस ने प्यारा सिंह की निशानदेही पर वारदात के समय पहने हुए कपड़े व कस्सी भी बरामद कर ली है। फिलहाल प्यारा सिंह तीन दिन के पुलिस रिमांड पर है।

chat bot
आपका साथी