Vinay Jalandhari death: शिव सेना नेता विनय जालंधरी का निधन, नम आंखों से दी अंतिम विदाई

श्री सिद्ध बाबा सोढल मंदिर तालाब कारसेवा कमेटी के प्रधान व शिव सेना पंजाब राष्ट्रीय के हिंदू नेता विनय जलंधरी इस दुनिया में नहीं रहे। उनके बेटे दीपक कंबोज ने मंगलवार सुबह खुद यह दुखद समाचार साझा किया।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 08:59 AM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 07:06 PM (IST)
Vinay Jalandhari death: शिव सेना नेता विनय जालंधरी का निधन, नम आंखों से दी अंतिम विदाई
हिन्दू नेता विनय जलंधरी इस दुनिया में नहीं रहे।

जागरण संवाददाता, जालंधर। सोमवार रात श्री सिद्ध बाबा सोढल मंदिर तालाब कारसेवा कमेटी के प्रधान व शिव सेना पंजाब राष्ट्रीय के हिंदू नेता विनय जालंधरी (Vinay Jalandhari) का आकस्मिक निधन हाे गया। जालंधरी के बेटे दीपक कंबोज ने यह दुखद समाचार दिया। उन्होंने बताया कि उनके पिता बीमार थे और उन्होंने रात 12:30 श्री देवी तलाब मंदिर हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। जालंधरी के निधन से शहर में शाेक की लहर फैल गई। विनय जालंधरी पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। उनके निधन से शिवसेना राष्ट्रीय बड़ी क्षति पहुंची है। विनय जालंधरी शहर के सक्रिय नेताओं में शुमार किए जाते थे। 

किशनपुरा में संपन्न हुआ अंतिम संस्कार

उनका अंतिम संस्कार मंगलवार को अंतिम स्थान स्वर्ग आश्रम किशनपुरा में संपन्न हुआ। उन्हें मुखाग्नि उनके बेटे दीपक कंबोज ने दी। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले विनय जालंधरी श्री सिद्ध बाबा सोडाल मंदिर मेले में बाबा जी के दर्शन करने के लिए पहुंचे थे। उसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। 

शहर के गणमान्य पहुंचे अंतिम विदाई देने

विनय जालंधर की अंतिम संस्कार के मौके पर उन्हें श्रद्धांजलि देने वालों क तांता लग गया। अंतिम विदाई देने वालों में विधायक बावा हैनरी, पूर्व विधायक केडी भंडारी और मनोरंजन कालिया, दीपक शारदा, अश्वनी भंडारी, सलिल बाहरी, राजेश विज, पविन्दर बहल, रीटा शर्मा, सुभाष शर्मा, योगेश धीर, ओम प्रकाश सप्पल, तरसेम कपूर, सुशील शर्मा, वरुण मदान, सावन मदान, सोमदत्त कलिया, निशु दुग्गल, मोहित दुग्गल, अरुण वर्मा, मनमोहन सिंह, रमन शर्मा, मोहिंदर प्रभाकर, गौरव शर्मा, अश्वनी शर्मा, बाल किशन बाली, गगन बाली, राजू शर्मा, अनु सचदेवा के अलावा शहर के सामाजिक ,राजनीतिक तथा धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद थे।

यह भी पढ़ें-PU Senate Poll : ग्रेजुएट Constituency के 211 बूथ पर पहले चरण में होंगे चुनाव, लुधियाना के तीन उम्मीदवार आजमाएंगे किस्मत

यह भी पढ़ें-Punjab Weather Alert! तेज हवाओं के साथ कई जिलाें में जाेरदार बारिश, लुधियाना में छाए बादल

chat bot
आपका साथी