नशा तस्करी के मामले में जेल से पैरोल पर बाहर आया शाहकोट का व्यक्ति फरार

शाहकोट का हरमीत सिंह पैरोल पर आने के बाद फरार हो गया है। हरमीत को शाहकोट पुलिस ने 40 ग्राम नशे के साथ पकड़ा था। अदालत में उसे 10 साल की सजा मिली। 4 साल की सजा काटने के बाद वह जेल से बाहर आया था।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Fri, 09 Apr 2021 04:59 PM (IST) Updated:Fri, 09 Apr 2021 04:59 PM (IST)
नशा तस्करी के मामले में जेल से पैरोल पर बाहर आया शाहकोट का व्यक्ति फरार
हरमीत सिंह को शाहकोट पुलिस ने 40 ग्राम नशे के साथ पकड़ा था।

जालंधर, जेएनएन। नशा तस्करी के केस में दस साल की सजा काट रहा गांव शाहकोट का हरमीत सिंह पैरोल पर जेल से बाहर आकर फरार हो गया है। हरमीत सिंह को शाहकोट पुलिस ने 40 ग्राम नशे के साथ पकड़ा था। अदालत में उसे 10 साल की सजा मिली। 4 साल की सजा काटने के बाद उसे पैरोल पर छोड़ा गया था। इसके बाद वह फरार हो गया। जेल में वापस न लौटने पर जेल के अधिकारियों ने उसके खिलाफ शिकायत दी जिसके बाद पुलिस ने उस पर केस दर्ज कर लिया है। हरमीत की तलाश में छापेमारी की जा रही है और उसकी जमानत भरने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी