500 ग्राम अफीम और 4.52 लाख ड्रग मनी के साथ तस्कर गिरफ्तार

अपरा पुलिस ने पुलिस ने एक तस्कर को लसाड़ा से 500 ग्राम अफीम और 4.52 की ड्रग मनी के साथ गिरफ्तार किया है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 13 May 2021 08:52 PM (IST) Updated:Thu, 13 May 2021 08:52 PM (IST)
500 ग्राम अफीम और 4.52 लाख ड्रग मनी के साथ तस्कर गिरफ्तार
500 ग्राम अफीम और 4.52 लाख ड्रग मनी के साथ तस्कर गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, जालंधर

अपरा पुलिस ने पुलिस ने एक तस्कर को लसाड़ा से 500 ग्राम अफीम और 4.52 लाख की ड्रग मनी के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस तस्कर से पूछताछ कर रही है कि यह अफीम कहां से ले आया था और किसे सप्लाई करने जा रहा था।

अपरा पुलिस के एएसआइ गुरनाम सिंह का कहना है कि बीती बुधवार रात करीब 8:30 बजे वह गश्त करते हुए लसाड़ा से शहर की तरफ बढ़ रहे थे। इस दौरान उन्होंने एक व्यक्ति को रोका तो वह भागने लगा। इस दौरान आरोपित ने अपने हाथ में पकड़ा थैला फेंक दिया। आरोपित को पकड़ने के बाद थैले की तलाशी ली गई तो अफीम और 4.52 लाख ड्रग मनी बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपित की पहचान फिल्लौर थानाक्षेत्र के लाधड़ा निवासी अमरजीत के रूप में हुई। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। दकोहा में हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार

दकोहा पुलिस ने जौहल अस्पताल के नजदीक से एक युवक को पांच ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान रामामंडी निवासी अजय कुमार के रूप में हुई है। चौकी इंचार्ज सुरेंद्र पाल सिंह का कहना है कि आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

chat bot
आपका साथी