बठिंडा पुलिस ने अवैध शराब व गांजा के साथ छह तस्करों को गिरफ्तार किया, फरार आरोपित की तलाश में छापामारी

बठिंडा पुलिस ने विभिन्न जगहों से सात नशा तस्करों काे नामजद किया है जबकि मौके से छह तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से हरियाणा मार्का शराब व गांजा बरामद किया है। पुलिस ने सभी आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Thu, 25 Nov 2021 01:29 PM (IST) Updated:Thu, 25 Nov 2021 01:29 PM (IST)
बठिंडा पुलिस ने अवैध शराब व गांजा के साथ छह तस्करों को गिरफ्तार किया, फरार आरोपित की तलाश में छापामारी
बठिंडा पुलिस ने छह नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है।

जागरण संवाददाता, बठिंडा। बठिंडा पुलिस ने विभिन्न जगहों से सात नशा तस्करों काे नामजद किया है, जबकि मौके से छह तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से 251 हरियाणा मार्का शराब बोतल व 85 ग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस ने सभी आरोपितों पर नशा विरोधी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना तलवंडी साबो के एएसआइ बोघा सिंह के मुताबिक पुलिस टीम ने गांव जग्गा राम तीर्थ के पास नाकाबंदी कर वाहनों की चेकिंग की जा रही थी।

इस दौरान पुलिस ने शक के आधार पर कार नंबर पीबी-03एपी-5279 को रोककर उसकी तलाशी ली, तो कार से 240 बाेतल हरियाणा मार्का शराब बरामद हुई। पुलिस टीम ने मौके पर कार में सवार आरोपित भोला सिंह निवासी गांव अैतवाली जिला मानसा, इकबाल सिंह निवासी गांव भाई बख्तौर, गुरमीत सिंह निवासी सहिनपाल हरियाणा काे गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एक्साइज एकट के तहत मामला दर्ज किया गया। इसी तरह थाना तलवंडी साबो के एएसआइ लक्ष्मण सिंह ने भी गांव जग्गाराम तीर्थ से बलौरो गाड़ी नंबर एचआर-73ए-3595 में सवार सुरजीत सिंह निवासी गांव दादू जिला सिरसा हरियाणा को गिरफ्तार कर उसके पास से 85 ग्राम गांजा बरामद किया, जबकि उसका दूसरे साथी सुरजीत सिंह निवासी माैड़ मंडी पुलिस को चकमा देकर फरार होने में सफल रहा। पुलिस ने दोनों आरोपितों पर मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

इसके अलावा थाना रामा के एएसआइ सुखदेव सिंह ने गांव रामसरां से की नाकाबंदी के दौरान मोटरसाइकिल नंबर पीबी-09एल-1265 को शक के आधार पर रोककर तलाशी ली, तो माेटरसाइकिल सवार हरप्रीत सिंह निवासी बदेवाल जिला गुरदासपुर व रवि कुमार निवासी फाजिल्का के पास से 11 बोतल हरियाणा मार्का शराब बरामद हुई। पुलिस ने दोनों आरोपितों को मौके पर गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया, जिन्हें बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया।

chat bot
आपका साथी