पीडीएवी स्कूल की रजत जयंती मनाई

पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल पीएपी कैंपस में रजत जयंती के मौके पर श्री सुखमणि साहिब का पाठ करवाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Apr 2021 01:20 AM (IST) Updated:Sun, 18 Apr 2021 01:20 AM (IST)
पीडीएवी स्कूल की रजत जयंती मनाई
पीडीएवी स्कूल की रजत जयंती मनाई

जासं, जालंधर

पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल पीएपी कैंपस में रजत जयंती के मौके पर श्री सुखमणि साहिब का पाठ रखा गया। अध्यक्षता प्रिसिपल डा. रश्मि विज ने की। इसमें सुनील विज, कैंब्रिज स्कूल नकोदर की प्रिसिपल संध्या दीवान व पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल के अध्यापक विशेष तौर पर उपस्थित हुए।

द रजत उत्सव सीरीज की शुरुआत में पंजाब व हरियाणा के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों के बीच आनलाइन प्रतियोगिताएं हुई। मंच संचालन रेखा शर्मा व अमित सोहल ने किया। हंसीबाज में प्रतियोगिता में स्वामी संत दास पब्लिक स्कूल फगवाड़ा ने पहला, डीएवी पब्लिक स्कूल बीआरएस नगर लुधियाना ने दूसरा, नकलबाज प्रतियोगिता में डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल जगराओं ने पहला, पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल लुधियाना ने दूसरा स्थान पाया। मुर्गा बाज प्रतियोगिता में एमजीएन पब्लिक स्कूल फेस-2 ने पहला, डीएवी पब्लिक स्कूल बीआरएस नगर लुधियाना ने दूसरा, बीट बाक्सिंग में पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल लुधियाना ने पहला व एमडी दयानंद माडल स्कूल नकोदर दूसरे स्थान पर रहा।

chat bot
आपका साथी