Sikka Hospital Owner Loot: सिक्का अस्पताल की मालकिन से 15 लाख रुपये लूटने वाले बदमाश बिहार से गिरफ्तार

20 सितंबर की दोपहर शहीद ऊधम सिंह नगर स्थित पंजाब और सिंध बैंक में कैश जमा करवाने जा रहीं विजय सिक्का से आरोपितों ने कैश से भरा बैग छीन लिया था और फरार हो गए थे। पुलिस को प्रारंभिक जांच में पता चला था कि लुटेरे बिहार भाग गए हैं।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 03:40 PM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 04:43 PM (IST)
Sikka Hospital Owner Loot: सिक्का अस्पताल की मालकिन से 15 लाख रुपये लूटने वाले बदमाश बिहार से गिरफ्तार
20 सितंबर की दोपहर सिक्का अस्पताल की मालकिन से 15 लाख रुपये लूट लिए गए थे। सांकेतिक चित्र।

संवाद सहयोगी, जालंधर। शहीद ऊधम सिंह नगर में सिक्का अस्पताल के मालिक सीपी सिक्का की पत्नी विजय सिक्का से 15 लाख रुपये लूटने के आरोपित चंद्रशेखर और कपिलेश्वर ढोलिया को जालंधर पुलिस ने समस्तीपुर (बिहार) से गिरफ्तार कर लिया है।  जालंधर पुलिस उन्हें बिहार से वापस ला रही है। बता दें कि 20 सितंबर की दोपहर शहीद ऊधम सिंह नगर स्थित पंजाब और सिंध बैंक में कैश जमा करवाने जा रहीं विजय सिक्का से आरोपितों ने कैश से भरा बैग छीन लिया था और फरार हो गए थे। पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला था कि आरोपित लूटकांड के बाद बिहार भाग गए थे। इसके बाद जालंधर पुलिस की टीमों को आरोपितों को गिरफ्तार करने के लिए बिहार रवाना कर दिया गया था। 

थाना डिवीजन नंबर चार पुलिस को विजय सिक्का ने बताया था कि 20 सितंबर की दोपहर वह कार से बैंक में कैश जमा करने गई थी। बैंक के बाहर वह कार को लाक कर रही थी कि इतने में बाइक सवार दो बदमाश आए। एक ने उनके हाथ में पकड़ा 15 लाख रुपयों से भरा बैग छीन लिया और फिर दोनों फरार हो गए। मोटरसाइकिल पर आए लुटेरे वहां पहले से घात लगाकर बैठे थे। घटना के बाद विजय पुलिस को सूचना दी तो मौके पर काफी देर तक तफ्तीफ की गई। बाद में सीसीटीवी फुटेज में लुटेरों के बारे में सुराग लगा। पता चला कि लुटेरे लाल रतन सिनेमा की ओर भागे थे। 

यह भी पढ़ें - पंजाब में अब 'महाराजा' नहीं सेवक का राज, दिल खुश कर देता है नए CM चन्नी का अनोखा अंदाज

मोबाइल नंबर से सुलझी गुत्थी

जालंधर पुलिस ने मोबाइल नंबर के आधार पर इस घटना की कड़ियां जोड़ी हैं। पुलिस पहले रोहित, फिर मनोज और अंत में गोल्डन एवेन्यू में रहने वाले छोटू तक पहुंची। जांच में पता चला कि लूट के 1.70 लाख रुपये छोटू ने देव नाम के युवक को दिए थे। हालांकि उस युवक को यह नहीं पता था कि ये रुपये लूट के हैं। इसके बाद ही पुलिस को बाकी दो आरोपितों के बिहार भागने के बारे में सुराग लगा था।  

chat bot
आपका साथी