अचीवर्स ग्रुप से सचिव पद के उम्मीदवार हो सकते हैं सिक्का, सेठ ने किया चुनाव से किनारा

जिमखाना क्लब की चुनाव सरगर्मियां तेज हो गई है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 04 Dec 2021 06:34 PM (IST) Updated:Sat, 04 Dec 2021 06:34 PM (IST)
अचीवर्स ग्रुप से सचिव पद के उम्मीदवार हो सकते हैं सिक्का, सेठ ने किया चुनाव से किनारा
अचीवर्स ग्रुप से सचिव पद के उम्मीदवार हो सकते हैं सिक्का, सेठ ने किया चुनाव से किनारा

कमल किशोर, जालंधर

जिमखाना क्लब की चुनाव सरगर्मियां तेज हो गई है। पांच दिसंबर को नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इसके बावजूद चुनाव में किसी ग्रुप ने अपने उम्मीदवार मैदान में नहीं उतारे हैं। बताया जा रहा है कि अचीवर्स ग्रुप ने अपने उम्मीदवार पक्के कर लिए हैं। अचीवर्स ग्रुप से दोबारा तरुण सिक्का को सचिव पद पर चुनाव लड़ने की बात सामने आ रही है। वहीं वाइस प्रेसीडेंट पद पर इस बार सुमित शर्मा अपनी दावेदारी ठोक रहे है। कोषाध्यक्ष पद पर अमित कुकरेजा व संयुक्त सचिव के पद पर सौरभ खुल्लर का नाम सामने आ रहा है।

पिछले चुनावों में अचीवर्स ग्रुप व खेल दिग्गज ने धीरज सेठ को कमिटमेंट की थी कि इस बार सचिव पद पर चुनाव लड़वाया जाएगा। अचीवर्स ग्रुप ने धीरज सेठ के बजाय सिक्का को दोबारा सचिव पद पर चुनाव लड़वाने का मन बनाया है। इस बात की जानकारी सेठ को मिल चुकी है, जिसके चलते धीरज सेठ ने चुनाव से किनारा कर लिया है। दूसरे ग्रुप के रूप में कुक्की बहल का ग्रुप सक्रिय हो चुका है। धीरज सेठ का चुनाव से किनारा करने के बाद कुछ कार्यकारिणी सदस्य भी दूसरे ग्रुप से चुनाव लड़ने का मन बना बैठे हैं। अचीवर्स ग्रुप से अलग हो सकते हैं जगजीत कंबोज

पिछले चुनाव में अचीवर्स ग्रुप से कार्यकारिणी सदस्य के पद पर जगजीत कंबोज ने चुनाव लड़ा था। इसमें उन्होंने जीत दर्ज की थी। इस बार धीरज सेठ को सचिव पद का उम्मीदवार न बनाने पर जगजीत कंबोज अचीवर्स ग्रुप से चुनाव नहीं लड़ सकते हैं। वह अन्य ग्रुप से चुनाव लड़ने का मन बना बैठे हैं। जगजीत कंबोज का कहना है कि अचीवर्स ग्रुप सदस्यों को धीरज सेठ के साथ किए गए वादे को पूरा करना चाहिए। पिछले चुनाव में तरुण सिक्का के हक में धीरज सेठ ने मांगे थे वोट

पिछले चुनावों में तरुण सिक्का के हक में धीरज सेठ ने खुलकर वोट मांगे थे। क्लब में चर्चा है कि अचीवर्स ग्रुप के कुछ सदस्य सेठ को मनाने के लिए पहुंचे थे, लेकिन मना नहीं पाए। वहीं कुक्की बहल के ग्रुप से खुद कुक्की बहल सचिव पद के उम्मीदवार होंगे। अचीवर्स ग्रुप को महंगी न पड़ जाए धीरज की नाराजगी

अचीवर्स ग्रुप को धीरज सेठ की नाराजगी चुनाव में महंगी न पड़ जाए। पिछले चुनाव में अचीवर्स ग्रुप का हिस्सा रहे सेठ इस बार नाराज चल रहे हैं। क्लब के कई सदस्य धीरज सेठ के साथ हैं। सेठ के कहने पर उम्मीदवार के हक में कुछ सदस्य मतदान कर सकते हैं। लेडीज जिमखाना क्लब चुनाव : मनिंदर धीमान ने शुरू किया प्रचार

जालंधर लेडीज जिमखाना क्लब के चुनाव का बिगुल बज चुका है। 15 दिसंबर को होने जा रहे हैं। किरण भारती सचिव, मनिदर धीमान संयुक्त सचिव, नीना चौहान एंटरटेनमेंट सचिव, शरण अरोड़ा फूड सेक्रेटरी व पूनम अरोड़ा कोषाध्यक्ष पद की उम्मीदवार होंगी। मनिदर धीमान न केवल सबसे अधिक अनुभवी हैं, बल्कि 25 वर्ष के अपने सफर में कई बार सचिव, संयुक्त सचिव, एंटरटेनमेंट सचिव व कोषाध्यक्ष के पद पर रह चुकी हैं। मनिदर कौर ने अपने हक में मतदान के लिए इंटरनेट मीडिया में प्रचार करना शुरू कर दिया है। 500 लेडीज चुनाव में मतदान करेगी।

chat bot
आपका साथी