सिखों के धार्मिक व ऐतिहासिक स्थानों की बेअदबी बर्दाश्त नहीं : परदेसी

सिख तालमेल कमेटी के प्रमुख तेजिदर सिंह परदेसी हरपाल सिंह चड्ढा व हरप्रीत सिंह नीटू ने कहा कि सिखों की धार्मिक व ऐतिहासिक स्थानों की बेअदबी किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 23 Jun 2021 07:25 PM (IST) Updated:Wed, 23 Jun 2021 07:25 PM (IST)
सिखों के धार्मिक व ऐतिहासिक स्थानों की बेअदबी बर्दाश्त नहीं : परदेसी
सिखों के धार्मिक व ऐतिहासिक स्थानों की बेअदबी बर्दाश्त नहीं : परदेसी

जागरण संवाददाता जालंधर : सिख तालमेल कमेटी के प्रमुख तेजिदर सिंह परदेसी, हरपाल सिंह चड्ढा व हरप्रीत सिंह नीटू ने कहा कि सिखों की धार्मिक व ऐतिहासिक स्थानों की बेअदबी किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार ने दिल्ली के पंजाबी बाग में श्री दरबार साहिब का माडल स्थापित कर सिखों की धार्मिक भावनाएं आहत की है। हालांकि सिख संगठनों के विरोध के बाद इसे हटा दिया गया है लेकिन दिल्ली के ही शीशगंज गुरुद्वारा साहिब के बाहर गाड़ियां लगाने पर रोक लगा दी गई है। इसी तरह मोहाली में महाराजा दिलीप सिंह के बुत के साथ छेड़खानी की जा रही है। उन्होंने कहा किसखों की धार्मिक व ऐतिहासिक धरोहरों के साथ छेड़खानी के लगातार प्रयास किए जा रहे है। इस मौके पर उनके साथ जतिदंर पाल सिंह मझैल, बलदेव सिंह, विक्की खालसा, सनी राठौर, गुरविदर सिंह सिद्धू, गुरजीत सिंह सिद्धू, गुरजीत सिंह सतनामियां, हरप्रीत सिंह रोबिन, अरविदर पाल सिंह बबलू, परमजीत सिंह खालसा, मनमिदर सिंह भाटिया, हरप्रीत सिंह सोनू, गुरदीप सिंह लक्की, तेजिदर सिंह संत नगर, लखविदर सिंह लक्खी व अमरदीप सिंह का मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी