शहर में शस्त्र मार्च का भव्य स्वागत, गतका पार्टी ने दिखाए हैरतअंगेज करतब Jalandhar News

श्री गुरु ग्रंथ साहिब से सुसज्जित पवित्र पालकी साहिब की छत्रछाया में शस्त्र मार्च निकाला गया जिसकी अगुवाई पांच प्यारों ने की।

By Sat PaulEdited By: Publish:Sat, 27 Jul 2019 04:13 PM (IST) Updated:Sat, 27 Jul 2019 04:13 PM (IST)
शहर में शस्त्र मार्च का भव्य स्वागत, गतका पार्टी ने दिखाए हैरतअंगेज करतब Jalandhar News
शहर में शस्त्र मार्च का भव्य स्वागत, गतका पार्टी ने दिखाए हैरतअंगेज करतब Jalandhar News

जागरण संवाददाता, जालंधर। शहर में श्री गुरु हरगोबिंद साहिब महाराज की देन मिरी-पीरी को समर्पित शस्त्र मार्च का आयोजन किया गया। शनिवार को श्री गुरु ग्रंथ साहिब से सुसज्जित पवित्र पालकी साहिब की छत्रछाया में शस्त्र मार्च निकाला गया, जिसकी अगुवाई पांच प्यारों ने की। शस्त्र मार्च में गतका पार्टी जत्थे के सदस्य, कीर्तनी जत्थे व जिले भर से संगत शामिल हुई। मार्च नई दाना मंडी वर्कशॉप चौक से शुरू हुआ और शहर के विभिन्न इलाकों से होते हुए गुरु तेग बहादुर नगर स्थित गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब, नौवीं पातशाहियां में संपन्न होगा। 

गुरु साहिबान के शस्त्रों के दर्शन करती संगत। 

शस्त्र मार्च के मार्ग में विभिन्न संस्थाओं की तरफ से लंगर लगाए गए व पुष्प वर्षा के साथ भव्य स्वागत किया गया। सिख तालमेल कमेटी के प्रमुख तेजिंदर सिंह परदेसी, हरपाल सिंह चड्ढा व हरप्रीत सिंह नीटू ने बताया कि शस्त्र मार्च का मुख्य उद्देश्य गुरु साहिब की मर्यादा के साथ संगत को रूबरू करवाना है। इस मौके पर गतका पार्टी के सदस्यों ने कई हैरतअंगेज करतब दिखाए। इस अवसर पर भूपिंदर पाल सिंह खालसा, हरप्रीत सिंह रोबिन, गुरजीत सिंह सतनामियां, अमनदीप सिंह बग्गा, राजेंद्र सिंह मिगलानी सहित कई गणमान्य शामिल हुए। 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी