सिख मिशनरी कालेज के चेयरमैन हरजीत सिंह को किया सम्मानित

सिख मिशनरी कालेज के नवनियुक्त चेयरमैन भाई हरजीत सिंह को सम्मानित किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 02 Dec 2021 05:29 PM (IST) Updated:Thu, 02 Dec 2021 06:30 PM (IST)
सिख मिशनरी कालेज के चेयरमैन हरजीत सिंह को किया सम्मानित
सिख मिशनरी कालेज के चेयरमैन हरजीत सिंह को किया सम्मानित

जागरण संवाददाता, जालंधर

सिख मिशनरी कालेज के नवनियुक्त चेयरमैन भाई हरजीत सिंह का सम्मान समारोह हुआ। सिख सेवक सोसायटी इंटरनेशनल के प्रदेश अध्यक्ष परमिदरपाल सिंह खालसा की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में सोसायटी के चेयरमैन राजिदर सिंह पुरेवाल विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए। भाई हरजीत सिंह द्वारा पिछले करीब पांच दशक से कालेज को समर्पित किए जा रहे कार्यो का जिक्र किया।

परमिदर पाल सिंह खालसा ने कहा कि भाई हरजीत सिंह ने पंथक विचारधारा के प्रचार तथा प्रसार के लिए व्यापक स्तर पर प्रयास किए हैं। इसके लिए बाकायदा मासिक धार्मिक मैगजीन सिख फुलवाड़ी का प्रकाशन कर नई पीढ़ी को धर्म व अध्यात्म का ज्ञान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाई हरजीत सिंह ने अपना जीवन गुरुओं की जीवनी व पंथक विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने को समर्पित किया है। इसके लिए समूह भाईचारा उनका ऋणी रहेगा। भाई हरजीत सिंह ने कहा कि नई पीढ़ी को धर्म व अध्यात्म के साथ जोड़कर उनका सामाजिक जीवन स्तर ऊंचा किया जा सकता है। उन्हें सोसायटी की तरफ से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उनके साथ संतोख सिंह दिल्ली पेंट, अरविदर सिंह भाटिया, सुरिदरपाल सिंह गोल्डी, हरभजन सिंह बल, हरदेव सिंह गरचा, हरिदर सिंह चड्ढा, नवतेज सिंह टिमी व साहिब सिंह मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी