जालंधर में सिख तालमेल कमेटी ने किया आह्वान, सभी सिख संगठन सर्व धर्म प्रार्थना में हो शामिल

जालंधर में सिखों की प्रमुख संस्था सिख तालमेल कमेटी ने सभी सिख संगठनों से दैनिक जागरण द्वारा करवाए जा रहे सर्वधर्म प्रार्थना में शामिल होने का आह्वान किया है। सर्वधर्म प्रार्थना को लेकर विभिन्न वर्गों द्वारा समर्थन किया जा रहा है।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Sat, 12 Jun 2021 12:55 PM (IST) Updated:Sat, 12 Jun 2021 12:55 PM (IST)
जालंधर में सिख तालमेल कमेटी ने किया आह्वान, सभी सिख संगठन सर्व धर्म प्रार्थना में हो शामिल
जालंधर में सिख तालमेल कमेटी के सदस्य सर्व धर्म प्रार्थना के लिए लोगों से अपील करते हुए।

जालंधर, जेएनएन। कोरोना महामारी के चलते लाखों लोगों जान चली गई। लेकिन, विभागीय बंदिशें तथा संक्रमण के डर से उन्हें अंतिम समय में अपनों का स्पर्श भी नसीब ना हुआ। इन दिवंगत आत्माओं की आत्मिक शांति के लिए दैनिक जागरण द्वारा करवाए जा रहे सर्वधर्म प्रार्थना को लेकर विभिन्न वर्गों द्वारा समर्थन किया जा रहा है। इसी क्रम में जिले में सिखों की प्रमुख संस्था सिख तालमेल कमेटी ने सभी सिख संगठनों को इसमें शामिल होने का आह्वान किया है। इस संबंध में शनिवार को आयोजित बैठक के दौरान कमेटी के प्रमुख हरपाल सिंह चड्ढा ने कहा कि 14 जून को सुबह 11 बजे जहां भी खड़े हैं या जहां पर बैठे हैं वहीं रहकर केवल दो मिनट का मौन धारण कर उन बिछुड़ी आत्माओं को श्रद्धांजलि दें। इसके साथ ही कोरोना महामारी से जूझ रहे लोगों के बेहतर स्वास्थ्य की कामना भी करें।

इस दौरान उन्होंने कहा कि यह सर्व धर्म प्रार्थना वास्तव में लोगों का मनोबल बढ़ाने तथा अपनों से बिछड़े लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त करने का अवसर है। जो काम दिवंगतों के स्वयंजन नहीं कर सके थे, उसे दैनिक जागरण द्वारा सर्व धर्म प्रार्थना के माध्यम से पूरा करने का प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि इस आयोजन में अधिक से अधिक लोगों को शामिल होकर सामाजिक एकजुटता का प्रमाण भी देना है। तालमेल कमेटी के सदस्यों को ना केवल खुद बल्कि लोगों को भी इसमें शामिल होने को प्रेरित करना चाहिए। इस अवसर पर उनके साथ तेजिंदर सिंह परदेसी, हरप्रीत सिंह नीटू, परमिंदर सिंह दशमेश नगर, जितेंद्र पाल सिंह मझैल, गुरिंदर सिंह मझैल सहित सदस्य मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी