जालंधर में बड़े नेता शांत, कांग्रेस भवन में लगे नवजोत सिद्धू के हाेर्डिंग, देहात यूनिटों ने बांटे लड्डू

नवजोत सिद्धू के कांग्रेस प्रधान बनने के बाद उनके समर्थन में लोग अब आगे आने लगे हैं। हालांकि अभी बड़े नेता और अन्य विधायक राजनीतिक माहौल को देखते हुए खुलकर सामने नहीं आ रहे हैं। हालांकि देहात की यूनिटों में उत्साह देखा जा रहा है।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Mon, 19 Jul 2021 02:56 PM (IST) Updated:Mon, 19 Jul 2021 02:56 PM (IST)
जालंधर में बड़े नेता शांत, कांग्रेस भवन में लगे नवजोत सिद्धू के हाेर्डिंग, देहात यूनिटों ने बांटे लड्डू
जालंधर कांग्रेस भवन में लगे नवजोत सिंह सिद्धू के होर्डिंग। यहां देहात की यूनिटों ने लड्डू बांटे हैं।

जालंधर/अमृतसर। नवजोत सिंह सिद्धू के पंजाब कांग्रेस प्रधान बनते ही एक ओर जहां सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं तो दूसरी ओर जश्न का दौर जारी है। सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं नेसिद्धू की होली सिटी स्थित कोठी के प्रांगण में भंगड़ा डालकर खुशी मनाई। इधर, जालंधर में कांग्रेस भवन पर सिद्धू के बैनर लग गए हैं। बोर्ड नवजोत सिंह सिद्धू के करीबी युवा नेता गौतम सेठ ने लगवाए हैं। वहीं, जिला कांग्रेस जालंधर देहात के प्रधान सुखविंदर सिंह सुखा लाली और यूथ कांग्रेस देहात के प्रधान हनी जोशी ने कार्यकर्ताओं के साथ लड्डू बांटकर नवजोत सिंह सिद्धू को प्रधान बनाने का स्वागत किया। 

बता दें कि रविवार की शाम नवजोत सिंह सिद्धू ने जालंधर पहुंचकर पूर्व मंत्री अवतार हैनरी के आवास पर विधायक बावा हैनरी, विधायक परगट सिंह और संगत सिंह गिलजियां से मुलाकात की थी। उसके बाद वह पूर्व सांसद और पूर्व कांग्रेस प्रधान मोहिंदर सिंह केपी से भी मिले थे। सिद्धू को जालंधर में विधायक परगट सिंह और विधायक बावा हेनरी का समर्थन मिल चुका है।

 

जालंधर में मिठाई खिलाकर खुशी व्यक्त करते हुए कांग्रेस वर्कर्स।

नवजोत सिद्धू के कांग्रेस प्रधान बनने के बाद उनके समर्थन में लोग अब आगे आने लगे हैं। हालांकि अभी बड़े नेता और अन्य विधायक राजनीतिक माहौल को देखते हुए खुलकर सामने नहीं आ रहे हैं। सिद्धू के अध्यक्ष बनने के बाद जिला कांग्रेस देहाती के निवर्तमान प्रधान बलदेव सिंह देव और यूथ कांग्रेस के प्रधान अंगद दत्ता की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

जंडियाला गुरु में डैनी को दी बधाई

जंडियाला गुरु में विधायक सुखविंदर सिंह डैनी को बधाई देते हुए कांग्रेस नेता। 

इधर, जंडियाला गुरु में विधायक सुखविंदर सिंह डैनी को पंजाब कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर उनके निवास स्थान पर बधाई देने वालों का तांता लगने लगा है। अपने समर्थकों संग पहुंचे नगर कौंसिल के पूर्व उप प्रधान और पार्षद निर्मल सिंह लाहौरिया ने उन्हें बधाई दी है।

यह भी पढ़ें - तृप्त राजिंदर बाजवा से मिलने पहुंचे पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिद्धू, जाखड़ सहित अन्य नेताओं से भी मिले

chat bot
आपका साथी