श्री सिद्ध बाबा केशव नाथ जठेरों का मेला 11 फरवरी को, तैयारियां शुरू

महेंद्रू-बाहरी बिरादरी के कुल गुरु श्री सिद्ध बाबा केशव नाथ जठेरों का मेला 11 फरवरी को मनाया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 06 Dec 2021 08:08 PM (IST) Updated:Mon, 06 Dec 2021 08:08 PM (IST)
श्री सिद्ध बाबा केशव नाथ जठेरों का मेला 11 फरवरी को, तैयारियां शुरू
श्री सिद्ध बाबा केशव नाथ जठेरों का मेला 11 फरवरी को, तैयारियां शुरू

जागरण संवाददाता, जालंधर

महेंद्रू-बाहरी बिरादरी के कुल गुरु श्री सिद्ध बाबा केशव नाथ जठेरों का वार्षिक मेला इस बार नववर्ष में 11 फरवरी को मनाया जाएगा। इसमें देश-विदेश में बसे महेंद्रू-बाहरी बिरादरी के लोग शामिल होकर धार्मिक रस्में पूरी करेंगे। मेले की तैयारियों को लेकर पहली बैठक महेंद्रू-बाहरी बिरादरी सभा के संपर्क अधिकारी दीपक महेंद्रू के चरणजीतपुरा निवास स्थान में हुई। बिरादरी के प्रधान अरुण बाहरी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक के दौरान चेयरमैन नवनीत बाहरी व मेला चेयरमैन प्रवीण महेंद्रू विशेष रूप से शामिल हुए।

उन्होंने कहा कि इस बार श्री सिद्ध बाबा केशव नाथ जी के समाधि स्थल मंदिर बस्ती पीरदाद, शेर सिंह कालोनी में मेला व्यापक स्तर पर मनाया जाएगा। सभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सलिल बाहरी ने बिरादरी द्वारा किए जा रहे कार्यो में हर संभव सहयोग देने का विश्वास दिलाया। प्रवीण महेंद्रू व दीपक महेंद्रू ने कहा कि मेले को लेकर विभिन्न माध्यमों से प्रचार किया जाएगा। महासचिव राकेश बाहरी व सतीश महेंद्रू ने कहा कि मेले को लेकर बिरादरी का हर सदस्य सहयोग देगा। राहुल बाहरी ने कहा कि मेले में जहां विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का लंगर लगाया जाएगा, वहीं मेले में सुरक्षा, ट्रैफिक, सफाई व्यवस्था से लेकर पेयजल को लेकर व्यापक प्रबंध किए जाएंगे। बैठक में केके बाहरी, शक्ति महेंद्रू, मनोज महेंद्रू, अरुण महेंद्रू, राजा महेंद्रू, अरविद महेंद्रू, रजत महेंद्रू, राजेश बाहरी, रविदर महेंद्रू, संचित महेंद्रू, वरदान महेंद्रू, सूरज महेंद्रू, राम महेंद्रू, राघव महेंद्रू, मोहित महेंद्रू, गविश पूरी, गौरी महेंद्रू, नीरू महेंद्रू, दीपिका बाहरी, सिम्मी महेंद्रू, शिल्पा महेंद्रू, उमा पूरी, रेखा महेंद्रू, मोनिका महेंद्रू, पूनम महेंद्रू व अन्य शामिल थे।

chat bot
आपका साथी