गणु की बगीची में श्रीराम विवाह में लगे श्रीराम के जयकारे

गणु की बगीची में गद्दीनशीन बब्बी बाबा की देखरेख में दशहरा पर्व मनाया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Oct 2020 07:14 PM (IST) Updated:Wed, 21 Oct 2020 07:14 PM (IST)
गणु की बगीची में श्रीराम विवाह में लगे श्रीराम के जयकारे
गणु की बगीची में श्रीराम विवाह में लगे श्रीराम के जयकारे

संवाद सहयोगी, करतारपुर

गणु की बगीची में गद्दीनशीन बब्बी बाबा की देखरेख में दशहरा पर्व मनाया जाएगा। इस संबंध में आज श्रीराम विवाह का आयोजन किया गया। इस दौरान जय श्रीराम के जयकारों से परिसर गूंज उठा। सर्वप्रथम श्रीराम चंद्र जी का आरती पूजन किया गया, जिसमें मुख्य मेहमान मार्केट कमेटी के चेयरमैन राजू अरोड़ा थे, उन्होंने आरती पूजन किया।

इस संबंध में बब्बी बाबा ने बताया कि गणु की बगीची परिसर में दशहरा पर्व मनाया जाएगा। गत दिवस श्री हनुमान ध्वजारोहण किया गया था। आज श्रीराम विवाह का आयोजन किया गया। इसी तरह दशहरा भी बगीची परिसर में ही मनाया जाएगा। इस अवसर पर चेयरमैन राजू अरोड़ा, अशोक बिट्टू, विकास भल्ला, सुरेंद्र आनंद, स्वीटी शर्मा, अनिल शर्मा आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी