श्री राम सेवक मंडल ने 35 परिवारों को बांटा राशन

श्री राम सेवक मंडल द्वारा संचालित हरबंस लाल काकड़िया चेरिटेबल ट्रस्ट ने राशन वितरण समारोह करवाया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 28 Sep 2021 06:08 AM (IST) Updated:Tue, 28 Sep 2021 06:08 AM (IST)
श्री राम सेवक मंडल ने 35 परिवारों को बांटा राशन
श्री राम सेवक मंडल ने 35 परिवारों को बांटा राशन

जागरण संवाददाता जालंधर

श्री राम सेवक मंडल द्वारा संचालित हरबंस लाल काकड़िया चेरिटेबल ट्रस्ट दीनदयाल उपाध्याय नगर का 231वां राशन वितरण समारोह पुरियां मंदिर, अड्डा होशियारपुर में हुआ। संस्था के प्रधान पपिदर मेहता व चेयरमैन प्रवीण आहुजा की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में समाज सेवक योगेश बंसल मुख्य अतिथि, जबकि संजीव चोपड़ा विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने संस्था की तरफ से किए जा रहे कार्यो की सराहना करते हुए कहा कि जो काम सरकार को करने होते हैं, उसे स्वयंसेवी संगठन अंजाम दे रहे हैं।

पपिदर मेहता ने कहा कि संस्था की तरफ से गरीब व जरूरतमंद परिवारों को राशन देने के साथ-साथ कोरोना काल के दौरान भी सेवाएं जारी रखी गई थी। इसी तरह इन दिनों वैक्सीनेशन कैंप लगाकर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह किया जा रहा है। पवन शर्मा ने मंच संचालन करते हुए मंडल द्वारा पिछले 20 वर्षो के दौरान किए गए कार्यो के बारे में बताया। 35 परिवारों को राशन दिया गया। इस अवसर पर महेंद्र पाल सिंह आहलूवालिया, उमेश शर्मा, विनोद शर्मा, नरेश चड्ढा, राकेश महाजन, नरेश अग्रवाल, बलदेव राज, अर्जित मल्होत्रा, पीयूष अग्रवाल, रोहित जैन, राजू भंडारी व विनय अग्रवाल आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी