श्री महावीर जैन युवक मंडल ने लगाया फ्री वैक्सीनेशन कैंप

श्री महावीर जैन युवक मंडल की तरफ से कोरोना वैक्सीन लगाने के लिए कैंप का आयोजन किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 13 Jun 2021 04:32 AM (IST) Updated:Sun, 13 Jun 2021 04:32 AM (IST)
श्री महावीर जैन युवक मंडल ने लगाया फ्री वैक्सीनेशन कैंप
श्री महावीर जैन युवक मंडल ने लगाया फ्री वैक्सीनेशन कैंप

जागरण संवाददाता, जालंधर

श्री महावीर जैन युवक मंडल की तरफ से कोरोना वैक्सीन लगाने के लिए कैंप श्री महावीर जैन भवन कपूरथला रोड में हुआ। संस्था के प्रधान व खेल रत्न क्रांति जैन की अध्यक्षता में आयोजित कैंप का आगाज महामंत्र नवकार के सामूहिक उच्चारण के साथ हुआ।

मंडल की तरफ से वैक्सीन लगवाने वालों को मास्क, सैनिटाइजर, बिस्कुट, जूस, दवाई का पाउच व एक पौधा भी भेंट किया गया। कैंप में हर आयु वर्ग के लोगों ने टीकाकरण का लाभ उठाया। यहां सरकारी गाइडलाइंस का पालन करने के लिए वालंटियर्स तैनात किए गए थे। इस दौरान क्रांति जैन ने कहा कि कोरोना काल के दौरान जरूरतमंदों को सेवाएं दी जाती रही हैं, जिसे इस बार जारी रखा गया है। मंच संचालन महामंत्री गौरव जैन ने किया। मुस्कान जैन ने संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यो के बारे में बताया। सुदीप जैन ने कहा कि मंडल द्वारा वास्तव में मानवता की सेवा की जा रही है। इस मौके पर चेयरमैन युवा रत्न अमित जैन, पूर्व प्रधान युवा रत्न सुदीप जैन, पूर्व सह वेलफेयर प्रमुख विकास जैन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सचिन जैन, उपाध्यक्ष युवाश्रेष्ठी मुस्कान जैन, महामंत्री गौरव जैन, खेल रत्न मंत्री सनिल जैन, सहमंत्री गौतम जैन, कोषाध्यक्ष ऋषभ जैन, सह कोषाध्यक्ष अमन जैन, गौरव जैन कसूर वाले, धार्मिक प्रमुख चितन जैन, सह धार्मिक प्रमुख रोहित जैन, विशाल जैन, परियोजना प्रमुख रिषभ जैन, सह खेल प्रमुख अपन जैन, खेल रत्न दिनेश जैन, अभिनव जैन, सह सांस्कृतिक प्रमुख सुगम जैन, गौरव जैन रानी बाग, सह पर्यटन प्रमुख आशीष जैन, जलपान प्रमुख भव्य जैन, सुमित जैन, निमिष जैन, पुनीत जैन, कार्यकारिणी सदस्य आयुश जैन आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी