जालंधर में धूमधाम से मनाया श्री गुरु गोबिंद सिंह का प्रकाशोत्सव, गुरु घरों में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

बुधवार को श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाशोत्सव को लेकर शहर के गुरु घरों में समागमों का आयोजन किया गया। जहां गुरु घरों में दो पहर के समागम हुए वहीं रागी जत्थों ने शबद गायन से संगत को गुरु चरणों से जोड़ा।

By Vinay kumarEdited By: Publish:Thu, 21 Jan 2021 07:58 AM (IST) Updated:Thu, 21 Jan 2021 07:58 AM (IST)
जालंधर में धूमधाम से मनाया श्री गुरु गोबिंद सिंह का प्रकाशोत्सव, गुरु घरों में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
जालंधर के दीवान अस्थान सेंट्रल टाउन स्थित गुरुद्वारा साहिब में दीपमाला करती महिलाएं।

जालंधर, जेएनएन। सुबह के आठ बजे रहे थे। माडल टाउन का रहने वाला सात वर्षीय अर्शदीप अपने दादा इकबाल सिंह से गुरु घर जाने की जिद करने लगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ वह नौ बजे गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, माडल टाउन पहुंचा। पारिवारिक सदस्य शबद गायन सुनने के लिए गुरु घर में बैठ गए तो अर्शदीप लंगर की सेवा में जुट गया। ठंड व कोरोना की परवाह किए बगैर उसने लंगर तैयार करने से लेकर संगत में वितरित करने तक की सेवा की। ऐसा नजारा बुधवार को श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाशोत्सव को लेकर शहर के गुरु घरों में आयोजित समागमों में दिखा, जहां बड़ों से लेकर बच्चों तक ने सेवा की। इस क्रम में जहां गुरु घरों में दो पहर के समागम हुए, वहीं रागी जत्थों ने शबद गायन से संगत को गुरु चरणों से जोड़ा। इस दौरान गुरुघरों में सतनाम श्री वाहे गुरु का जाप किया गया। रात को गुरुघरों में आतिशबाजी की गई।

गुरुद्वारा छेवीं पातशाही, बस्ती शेख
गुरुद्वारा छेवीं पातशाही बस्ती शेख में आयोजित समागम के दौरान श्री दरबार साहिब अमृतसर के हजूरी रागी भाई जोरा सिंह व भाई जसकरण सिंह के जत्थे ने शबद गायन किया। गुरुद्वारा साहिब के कार्यकारी अध्यक्ष गुरुकृपाल सिंह ने समागम का संचालन किया। श्री गुरु ग्रंथ साहिब की हाजिरी में जिलेभर से पहुंची संगत  नतमस्तक हुई।

गुरुद्वारा दीवान अस्थान, सेंट्रल टाउन
गुरुद्वारा दीवान अस्थान सेंट्रल टाउन में शबद गायन के साथ-साथ गुरु इतिहास के साथ जोडऩे के लिए साहित्य का वितरण भी किया गया। हेड ग्रंथी भाई हीरा सिंह, भाई बलबीर सिंह, भाई मलकियत ङ्क्षसह व स्त्री सत्संग सभा ने गुरमति विचार व शबद गायन किया।

गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर, सेंट्रल टाउन
गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर सेंट्रल टाउन में समागम का आगाज श्री गुरु ग्रंथ साहिब की इलाही बाणी के साथ हुआ। इसके उपरांत भाई नवदीप सिंह पटियाले वाले, भाई जसप्रीत सिंह, भाई शमशेर सिंह, भाई आत्मा सिंह व भाई सतबीर सिंह ने गुरबाणी कीर्तन से संगत को गुरु चरणों से जोड़ा। ज्ञानी खड़क सिंह, ज्ञानी गुरजंट सिंह, ज्ञानी गुरजिंदर सिंह व ज्ञानी मनजीत सिंह सेवक ने गुरु इतिहास के बारे में जानकारी दी।

गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, बस्ती गुजां

गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा बस्ती गुजां में समागम के दौरान पायलट बनी लड़की कि रिजव अरोड़ा को सम्मानित किया गया। रागी जत्थे के सदस्यों ने शबद गायन किया। इस दौरान गुरुद्वारा कमेटी के महासचिव कमलजीत सिंह भाटिया, इंद्रबीर सिंह, मलकीत सिंह धमीजा, हरभजन सिंह भाटिया, जोगिंदर सिंह, अश्वनी कुमार, गुरजीत सिंह पोपली, गुरबख्श सिंह, महिंदर पाल, मौजूद थे।

गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, माडल टाउन
गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा माडल टाउन में श्री दरबार साहिब अमृतसर के हजूरी रागी भाई जोरा सिंह, भाई सुखजिंदर सिंह व हरजिंदर सिंह खालसा, भाई जगदेव सिंह गोपाल नगर वालों, भाई जगसीर सिंह, हेड ग्रंथी भाई बलबीर सिंह व बीबी जसजीत कौर ने गुरमति विचार व शबद गायन से संगत को निहाल किया। इस दौरान प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष अजीत सिंह सेठी, राजेंद्र सिंह, एसीपी हरिंदर सिंह, सीए अश्वनी जिंदल, पूर्व विधायक सर्बजीत सिंह मक्कड़, इंस्पेक्टर सुरजीत सिंह मोहिंदरजीत सिंह, कंवलजीत सिंह कोछड़, एचएस भसीन, डा. एचएम हुरिया, कुलतारन सिंह आनंद, तेजदीप सिंह सेठी व गगनदीप सिंह सेठी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी