जालंधर में श्री गीता जयंती महोत्सव कमेटी शोभायात्रा 14 दिसंबर को, सुंदर झांकियां होगी आकर्षण का केंद्र

जालंधर में श्री गीता जयंती महापर्व को लेकर श्री गीता जयंती महोत्सव कमेटी की तरफ से शहर में शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। शोभायात्रा की तैयारियों को लेकर श्री महालक्ष्मी मंदिर जेल रोड में संस्था के प्रधान रवि शंकर शर्मा की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Mon, 06 Dec 2021 01:40 PM (IST) Updated:Mon, 06 Dec 2021 01:40 PM (IST)
जालंधर में श्री गीता जयंती महोत्सव कमेटी शोभायात्रा 14 दिसंबर को, सुंदर झांकियां होगी आकर्षण का केंद्र
जालंधर में श्री गीता जयंती महोत्सव कमेटी शोभायात्रा को लेकर बैठक की गई।

जागरण संवाददाता, जालंधर। जालंधर में श्री गीता जयंती महापर्व को लेकर श्री गीता जयंती महोत्सव कमेटी की तरफ से शहर में शोभायात्रा का आयोजन 14 दिसंबर को होगा। जिसमें सुंदर झांकियां भक्तों के आकर्षण का केंद्र रहेंगी। इसी तरह शोभायात्रा के दौरान विभिन्न संस्थाओं की तरफ से लंगर लगाकर तथा पुष्पवर्षा कर के भव्य स्वागत किया जाएगा। शोभायात्रा की तैयारियों को लेकर श्री महालक्ष्मी मंदिर जेल रोड में संस्था के प्रधान रवि शंकर शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में विभिन्न धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि शामिल हुए।

इस दौरान रवि शंकर शर्मा ने कहा कि शोभायात्रा की शुरुआत श्री राम चौक से दोपहर 2 बजे के करीब होगी। इस दौरान श्रद्धालुओं को श्री गीता का ज्ञान देने के लिए प्रचार सामग्री वितरित की जाएगी। गीता महामंडल के संस्थापक पंडित केवल कृष्ण शर्मा ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण ने कुरुक्षेत्र के मैदान में ना केवल अर्जुन बल्कि समूचे ब्रह्मांड को ज्ञान दिया था। जिसे जीवन में अपनाए जाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि श्रीमद् भागवत भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग है।

इस परंपरा को कायम रखने के लिए व्यापक स्तर पर प्रयास किए जाने की जरूरत है। रवि शंकर शर्मा ने कहा कि शोभायात्रा के मार्ग में सफाई पेयजल व्यवस्था सहित तमाम तरह के प्रबंध किए जा रहे हैं। इसके लिए बकायदा सेवादारों की ड्यूटी लगाई गई है। मंदिर कमेटी के प्रधान पंडित दर्शन लाल शर्मा, कोषाध्यक्ष राहुल बाहरी तथा समाज सेवक महेश मखीजा ने शोभायात्रा में साथियों सहित शामिल होने का विश्वास दिलाया। नवल कंबोज ने भी भक्तों को परिवार सहित शोभायात्रा में शामिल होने का आह्वान किया।

इस मौके पर संपर्क अभियान चलाकर लोगों को शोभायात्रा के लिए आमंत्रित किया गया। इस अवसर पर प्रमोद मल्होत्रा, अशोक शर्मा, मोहन लाल शर्मा, सतीश कपूर, नीरज शर्मा, शशांक शर्मा, राजीव शर्मा, अजय शर्मा, यश पहलवान, दविंदर चोपड़ा, कमलजीत मल्होत्रा, सुरेश अरोड़ा, योगेश आनंद, राजन सोनी, वंदना मेहता व नीलम कालिया सहित सदस्य मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी