जालंधर में श्री गीता जयंती शोभायात्रा 14 दिसंबर को, बैठक में तैयारियां को लेकर चर्चा की

जालंधर में श्री गीता जयंती महापर्व को लेकर बैठक का आयोजन श्री सनातन धर्म भगवान मन्दिर बस्ती शेख में किया गया। बैठक में फैसला लिया गया कि श्री गीता जयंती महोत्सव कमेटी की तरफ से श्रीराम चौक से शोभायात्रा का आयोजन 14 दिसंबर को होगा।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Mon, 29 Nov 2021 04:07 PM (IST) Updated:Mon, 29 Nov 2021 04:07 PM (IST)
जालंधर में श्री गीता जयंती शोभायात्रा 14 दिसंबर को, बैठक में तैयारियां को लेकर चर्चा की
जालंधर में श्री गीता जयंती शोभायात्रा को लेकर बैठक का आयोजन किया गया।

जागरण संवाददाता, जालंधर। श्री गीता जयंती महापर्व के उपलक्ष्य में श्री गीता जयंती महोत्सव कमेटी की तरफ से श्रीराम चौक से शोभायात्रा का आयोजन 14 दिसंबर को होगा। इस संबंध में बैठक का आयोजन श्री सनातन धर्म भगवान मन्दिर बस्ती शेख में किया गया। जिसमें विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। उन्होंने श्री गीता जयंती शोभायात्रा में सहयोग देने के संबंध में अपने विचार प्रस्तुत किए। गीता महामंडल के संस्थापक पं. केवल कृष्ण शर्मा ने कहा कि पांडवों के साथ हुए अन्याय के फलस्वरूप कुरुक्षेत्र में कौरवों और पांडवों के बीच हुए युद्ध के प्रारम्भ होने से पूर्व भगवान श्री कृष्ण जी ने अर्जुन को गीता उपदेश दिया।

इस अवसर पर श्री गीता जयंती महोत्सव कमेटी के अध्यक्ष रविशंकर शर्मा ने कहा कि भारत वर्ष में वेद तथा उपनिषद ज्ञान के माध्यम से  ज्ञान परंपरा आगे बढ़ी है। भगवत गीता को भगवान श्री कृष्ण जी ने समस्त वेद तथा उपनिषदों के सारगर्भित ज्ञान के रूप में कहा है। अतः श्री गीता जयन्ती ज्ञान परंपरा को आगे बढ़ाने वाला ज्ञान का प्रकाश पर्व है। उन्होंने श्री गीता जयंती महापर्व के शुभ अवसर पर सभी मन्दिरों से प्रकाश करने का आह्वान किया।

मन्दिर कमेटी के प्रधान माल्टू जुलका ने आए हुए महानुभावों का स्वागत किया। इस अवसर पर अशोक शर्मा, प्रमोद मल्होत्रा, सतीश कपूर, रणदीप शर्मा, नीलम कालिया, प्रवीण कोहली द्वारा विचार व्यक्त किए गए। मन्दिर कमेटी के सुरेन्द्र शर्मा, अमरजीत खन्ना के अतिरिक्त यश पहलवान, विनोद शर्मा के अतिरिक्त मन्दिर कमेटी की स्त्री सत्संग सभा की सदस्य तथा क्षेत्र वासी शामिल हुए।

chat bot
आपका साथी