छोटी अयोध्या में दीपमाला के साथ मनाई श्रीराम नवमी

गुरु गोबिद सिंह एवेन्यू स्थित छोटी अयोध्या में श्रीराम नवमी का पर्व सादगी के साथ मनाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Apr 2021 03:22 AM (IST) Updated:Thu, 22 Apr 2021 03:22 AM (IST)
छोटी अयोध्या में दीपमाला के साथ मनाई श्रीराम नवमी
छोटी अयोध्या में दीपमाला के साथ मनाई श्रीराम नवमी

जागरण संवाददाता, जालंधर

गुरु गोबिद सिंह एवेन्यू स्थित छोटी अयोध्या में श्रीराम नवमी का पर्व सादगी के साथ मनाया गया। इस दौरान न तो साउंड सिस्टम लगाया गया व न ही भीड़ होने दी गई। लिहाजा, दिन ढलने के बाद दीपमाला करके प्रभु श्रीराम नाम का उच्चारण किया गया। इस दौरान राजन गुप्ता व राहुल टंडन ने बताया कि कोरोना महामारी के चलते इस बार श्रीराम नवमी सादगी के साथ मनाने का फैसला लिया गया था। यही कारण रहा कि किसी तरह का कोई प्रचार नहीं किया गया व न ही किसी को आमंत्रित ही किया। हालांकि श्री राम भक्तों को घरों में रहकर दीपमाला करने व प्रभु महिमा का गुणगान करने का आह्वान जरूर किया गया था। इस मौके पर उनके साथ अशोक रहेला, ज्ञान इंद्र दत्ता, मदन लाल चाबा, आरके शर्मा, नरेश मित्तल, कुलभूषण ठाकुर, पवन सेतिया, राजन गुप्ता, अरविद गुप्ता, संजीव गुप्ता, अजय वरमानी, पंकज टंडन, दविदर शर्मा, एसके पवार,रमन मित्तल, रमेश वोहरा, राजीव चाबा, प्रमोद बांसल व पवन सिगला मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी