Jalandhar Today 19th October 2021 : वाल्मीकि जयंती को लेकर शोभायात्रा दोपहर तीन बजे, जानिए और क्या खास है आज

जालंधर में भगवान वाल्मीकि जयंती को लेकर शहर में शोभायात्रा दोपहर तीन बजे से। शोभायात्रा में जिलेभर से धार्मिक सामाजिक व राजनीतिक संगठनों से प्रतिनिधियों के अलावा संत समाज के सदस्य शामिल होंगे। इसे लेकर सोमवार को प्राचीन भगवान वाल्मीकि मंदिर अली मोहल्ला में हवन करवाया गया।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Tue, 19 Oct 2021 06:33 AM (IST) Updated:Tue, 19 Oct 2021 06:33 AM (IST)
Jalandhar Today 19th October 2021 : वाल्मीकि जयंती को लेकर शोभायात्रा दोपहर तीन बजे, जानिए और क्या खास है आज
जालंधर में आज वाल्मीकि जयंती को लेकर शोभायात्रा निकाली जाएगी।

जागरण संवाददाता, जालंधर। जालंधर में आज क्या खास है। कहां किस समय सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कौन बड़ी शख्सियत आज शहर में होगी, इस सबकी जानकारी रोजाना आपको जागरण डाट काम पर मिलेगी। आइए, नजर डालते हैं आज मंगलवार , 19 अक्टूबर को 'नगर में आज' क्या-क्या, कहां-कहां है।

हवन यज्ञ

मां चिंतपूर्णी मंदिर, माई हिरां गेट में हवन यज्ञ सुबह सात बजे से।

वैक्सीन कैंप

सिविल अस्पताल में वैक्सीन कैंप सुबह नौ बजे।

पंचवटी मंदिर, बस्ती गुजां में वैक्सीन कैंप सुबह नौ बजे।

शोभायात्रा

भगवान वाल्मीकि जयंती को लेकर शहर में शोभायात्रा दोपहर तीन बजे से। शोभायात्रा में जिलेभर से धार्मिक, सामाजिक व राजनीतिक संगठनों से प्रतिनिधियों के अलावा संत समाज के सदस्य शामिल होंगे। इसे लेकर सोमवार को प्राचीन भगवान वाल्मीकि मंदिर अली मोहल्ला में हवन करवाया गया।

श्रीमद् भागवत कथा

गुरु गोबिंद सिंह एवेन्यू में श्रीमद् भागवत कथा दोपहर तीन बजे से।

बाला जी की चौकी

श्री कष्ट निवारण बाला जी मंदिर बाजार शेखां में बाला जी की चौंकी रात आठ बजे से।

होशियारपुर में यह रहेगा खास

धरना

गढ़दीवाला : कृषि सुधार कानून के विरोध में गन्ना संघर्ष कमेटी मानगढ़ टोल प्लाजा का धरने का 376वें दिन में पहुंचा।

मुकेरियां : टोल प्लाजा हरसा मानसर पर धरने का 372वां दिन।

टांडा उड़मुड़ : कृषि सुधार कानून के खिलाफ चौलांग टोल प्लाजा पर दोआबा किसान कमेटी व इलाके के किसानों का धरना 382वें दिन में करेंगे रोष प्रदर्शन समय सुबह 10 बजे।

गढ़शंकर : निरंतर 344वें दिन धरने के मास्टर बलवीर सिंह व मक्खन सिंह पारोवाल की अध्यक्षता में कुलहंिदू किसान सभा द्वारा रोष धरना। समय दिन के 12 बजे होगा।

----------------------

एलकेसी टीसी ने कराया साहित्यक कार्यक्रम

जालंधर मे लायलपुर खालसा कालेज टेक्निकल कैंपस में साहित्यिक क्लब ने साहित्य कार्यक्रम का आयोजन किया। स्पेल बी प्रतियोगिता में हरलीन कौर, स्मृति, एक्सटेम्पोर में फाल्गुनी अरोड़ा, साध्वी शर्मा, गुरप्रीत, निखिल, हरदीप, श्रुति कोहली, साहित्यिक प्रश्नोत्तरी में गुरनीम, फाल्गुनी, प्रियंका मानसिमरन, पिक्चर डिस्क्रिप्शन में कीरिया कौशिक, विशालदीप विजेता रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रो.मोहनीत बेदी और डा. मनीषा धीर ने किया।

chat bot
आपका साथी