श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्व पर नगर कीर्तन 17 नवंबर को

श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव को समर्पित जालंधर शहर की संगत द्वारा 17 नवंबर को सुबह 11 बजे पुरातन नगर कीर्तन गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा मोहल्ला गोबिदगढ़ से गुरुद्वारा दीवान अस्थान तक सजाया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 26 Oct 2021 06:35 PM (IST) Updated:Tue, 26 Oct 2021 06:35 PM (IST)
श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्व पर नगर कीर्तन 17 नवंबर को
श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्व पर नगर कीर्तन 17 नवंबर को

जागरण संवाददाता, जालंधर : श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव को समर्पित जालंधर शहर की संगत द्वारा 17 नवंबर को सुबह 11 बजे पुरातन नगर कीर्तन गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा मोहल्ला गोबिदगढ़ से गुरुद्वारा दीवान अस्थान तक सजाया जाएगा।

प्रबंधक कमेटी गुरुद्वारा दीवान अस्थान सेंट्रल टाउन, जालंधर के प्रधान मोहन सिंह ढींडसा व महासचिव गुरमीत सिंह बिट्टू ने बताया कि नगर कीर्तन श्री श्री गुरु ग्रंथ साहिब की छत्रछाया एवं पांच प्यारों की अगुवाई में सुबह 11 बजे गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, मोहल्ला गोबिदगढ़ से शुरू होकर एसडी कालेज, स्टेशन रोड, भारत सोढा वाटर, मंडी रोड, गुरुद्वारा दीवान अस्थान, मिलाप चौक फगवाड़ा गेट, भगत सिंह चौक, पंज पीर, खिगरा गेट, गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा अड्डा होशियारपुर, माई हीरां गेट, पटेल चौक, बस्ती अड्डा, ज्योति चौक, रैनक बाजार, नया बाजार से होते हुए गुरुद्वारा दीवान अस्थान सेंट्रल टाउन में रात करीब आठ बजे समाप्त होगा।

इस मौके पर सरबजीत सिंह मक्कड़, जगजीत सिंह खालसा, कुलवंत सिंह मन्नण, इकबाल सिंह ढींडसा, परमिदर सिंह दशमेश नगर, जगदेव सिंह जंगी, हरजोत सिंह लक्की, सतपाल सिंह सिदकी, दविदर सिंह, कंवलजीत सिंह, अजीत सिंह, परमप्रीत सिंह विट्टी, सुखमिदर सिंह राजपाल, राजबीर सिंह शंटी, मंदीप सिंह बल्लू, तजिदर सिंह परदेसी, हरपाल सिंह चड्ढा, इकबाल सिंह मकसूदां, भूपिदरपाल सिंह, दविदर सिंह रियात, अमरजीत सिंह मिट्ठा, गुरमीत सिंह बस्ती शेख, दलजीत सिंह, सुरिदर सिंह विरदी, शैरी चड्ढा, हरप्रीत सिंह, बलजीत सिंह, मनप्रीत सिंह, जगदीप सिंह, गुरजीत सिंह, आईएस बग्गा, कुलजीत सिंह चावला, निर्मल सिंह बेदी, गुरजीत सिंह, दिलबाग सिंह, रंजीत सिंह माडल हाउस, जसविदर सिंह बशीरपुरा, गुरिदर सिंह, रंजीत सिंह गोल्डी, जसविदर सिंह जौली व अन्य मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी