टांडा में 6 वर्ष की बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या मामले में पीड़ितों को कानूनी सहायता मुहैया करवाएगी शिवसेना

टांडा में 6 वर्ष की बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हुई हत्या मामले में पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाने के लिए शिवसेना हिंद आगे आई है। इस क्रम में पार्टी की तरफ से पीड़ित परिवार को निशुल्क कानूनी सेवाएं दी जाएंगी। पीड़ित परिवार के साथ सांत्वना व्यक्त करने पहुंचे।

By Vikas_KumarEdited By: Publish:Sun, 25 Oct 2020 02:04 PM (IST) Updated:Sun, 25 Oct 2020 02:04 PM (IST)
टांडा में 6 वर्ष की बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या मामले में पीड़ितों को कानूनी सहायता मुहैया करवाएगी शिवसेना
शिवसेना हिंद के राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष ईशांत शर्मा, उपाध्यक्ष दीपक छाबड़ा व रमण पंडित पीड़ित परिजन से बातचीत करते हुए।

जालंधर, जेएनएनः टांडा में छह वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हुई हत्या मामले में पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाने के लिए शिवसेना हिंद आगे आई है। इस क्रम में पार्टी की तरफ से पीड़ित परिवार को निःशुल्क कानूनी सेवाएं दी जाएंगी। पीड़ित परिवार के साथ सांत्वना व्यक्त करने पहुंचे पार्टी के राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष ईशांत शर्मा, उपाध्यक्ष दीपक छाबड़ा, रमण पंडित तथा जिला प्रधान सोहित शर्मा ने कहा कि राज्य में लगातार बढ़ रहा अपराध का ग्राफ गंभीर चिंता का विषय है।

उन्होंने कहा कि तमाम प्रयासों तथा दावों के बावजूद महिलाएं घर के अंदर तथा बाहर सुरक्षित नहीं रही हैं। हाथरस के बाद टांडा में हुई यह घटना अति निंदनीय है। उन्होंने कहा कि शिवसेना हिंद पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। उन्होंने सरकार से पीड़ित परिवार को सुरक्षा मुहैया करवाने की मांग रखने के साथ-साथ दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग रखी। इस अवसर पर उनके साथ जिला चेयरमैन विक्की शर्मा, प्रदेश उपप्रधान नीलम शर्मा, संजय तलवाड़, राहुल ब्राह्मण, हनी रंधावा व सदस्य मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी