शिवसेना हिंद तीन जिलों में मनाएगी इंदिरा गांधी का बलिदान दिवस, शहर में होगा राज्यस्तरीय समारोह

इशांत शर्मा ने कहा कि 31 अक्टूबर को मनाए जा रहे बलिदान दिवस पर उनकी बहादुरी को सलाम करने के लिए पार्टी के कार्यकर्ता एकत्रित होंगे। उन्होंने कहा कि शहर के अलावा अमृतसर व लुधियाना में भी इसे व्यापक स्तर पर मनाए जाने की योजना है।

By Vikas_KumarEdited By: Publish:Thu, 22 Oct 2020 12:20 PM (IST) Updated:Thu, 22 Oct 2020 12:20 PM (IST)
शिवसेना हिंद तीन जिलों में मनाएगी इंदिरा गांधी का बलिदान दिवस, शहर में होगा राज्यस्तरीय समारोह
इसमें राज्य भर से पार्टी के कार्यकर्ता शामिल होंगे। इस संबंध में पार्टी की वर्चुअल बैठक वीरवार को हुई।

जालंधर, जेएनएन। शिवसेना हिंद पंजाब के तीन जिलों में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी का बलिदान दिवस व्यापक स्तर पर मनाएगी और शहर में राज्यस्तरीय समारोह का आयोजन होगा। इसमें राज्य भर से पार्टी के कार्यकर्ता शामिल होंगे। इस संबंध में पार्टी की वर्चुअल बैठक वीरवार को हुई। इसमें राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष इशांत शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संदीप पाहवा, राष्ट्रीय प्रवक्ता सुभाष महाजन, दोआबा के प्रधान मुनीश बाहरी, स्पोर्ट्स विंग के प्रदेश प्रधान विनय कपूर, प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित वर्मा व जिला प्रधान सोहित शर्मा विशेष रूप से शामिल हुए।

इस दौरान इशांत शर्मा ने कहा कि 31 अक्टूबर को मनाए जा रहे बलिदान दिवस पर उनकी बहादुरी को सलाम करने के लिए पार्टी के कार्यकर्ता एकत्रित होंगे। उन्होंने कहा कि शहर के अलावा अमृतसर व लुधियाना में भी इसे व्यापक स्तर पर मनाए जाने की योजना है। देश की एकता व अखंडता तथा पंजाब को आतंकवाद मुक्त करके शांति बहाल करने में स्व. इंदिरा गांधी के फैसले सराहनीय रहे।

मुनीष बाहरी व सुभाष महाजन ने कहा कि शहर में इशांत शर्मा, अमृतसर में संजय कुमरिया, लुधियाना में रोहित साहनी व राहुल दुआ तथा मोहाली में अरविंद गौतम, आशा कालिया व सोनू राणा की अध्यक्षता में बलिदान दिवस मनाया जाएगा। इसके साथ ही पार्टी द्वारा स्व. इंदिरा गांधी द्वारा दिए बलिदान का जन-जन तक प्रचार किया जाएगा। इस दौरान संदीप पाहवा व विनय कपूर ने भी विचार रखे।

chat bot
आपका साथी