शिवसेना पंजाब के नेता दीपक कंबोज ने बताया जान को खतरा, कैप्टन सरकार पर लगाए हिंदुओं की अनदेखी के आरोप

शिव सेना पंजाब के नेता दीपक कंबोज ने कहा कि शिवसेना पंजाब में शांति चाहती है लेकिन कांग्रेस के राज में सरेआम गुंडाराज चल रहा है। इसे लेकर ना ही पुलिस प्रशासन सुनने को तैयार है और न ही डीजीपी दिनकर गुप्ता।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Thu, 24 Jun 2021 05:36 PM (IST) Updated:Thu, 24 Jun 2021 05:36 PM (IST)
शिवसेना पंजाब के नेता दीपक कंबोज ने बताया जान को खतरा, कैप्टन सरकार पर लगाए हिंदुओं की अनदेखी के आरोप
शिवसेना पंजाब के नेता दीपक कंबोज ने अपनी जान को खतरा बताया है।

जासं, जालंधर। शिवसेना पंजाब राष्ट्रीय प्रभारी विनय जालंधरी, शिवसेना पंजाब उप प्रमुख पंजाब दीपक कंबोज ने हिंदू विरोधी ताकतों को चेतावनी देते हुए कहा कि पंजाब की अमन शांति को कायम रखने के लिए डीजीपी दिनकर गुप्ता और मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह हिंदू विरोधी ताकतों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें। अगर ऐसा नहीं होता है तो पंजाब का हिंदू भाईचारा एक होकर हिंदू विरोधी ताकतों को जवाब देगा। उन्होंने कहा कि शिवसेना पंजाब में शांति चाहती है लेकिन कांग्रेस के राज में सरेआम गुंडाराज चल रहा है। इसे लेकर ना ही पुलिस प्रशासन सुनने को तैयार है और न ही डीजीपी दिनकर गुप्ता। 

उन्होंने कहा कि पंजाब में जब से कैप्टन सरकार आई है, गली मोहल्लों में शराब, नशा बहुत ज्यादा बिक रहा है। कैप्टन सत्ता संभालते समय कहा था कि पंजाब में नशा बंद हो जाएगा। उलटा नशा बढ़ता नजर आ रहा है। जालंधर में गोलियां चल रही हैं और पुलिस प्रशासन नींद से जागने को तैयार नहीं है।

दीपक कंबोज ने कहा कि उन्होंने डीजीपी को भी कई बार बताया है कि उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने, बम से उड़ाने की धमकियां लगातार मिल रही हैं। इनकी जानकारी समय-समय पर पुलिस प्रशासन को देने पर भी सुनवाई नहीं हो रही। कुछ लोग उनका 6 महीने से पीछा कर रहे हैं पर पुलिस प्रशासन कुछ नहीं कर रहा।पंजाब में न तो शिवसेना नेताओं की रक्षा-सुरक्षा हो रही है और न ही हिंदुओं की सुनवाई।  

chat bot
आपका साथी