Kundli Border Murder: शिवसेना ने हत्या की निंदा की, सुभाष बोले- किसी को कानून हाथ में लेने का अधिकार नहीं

जालंधर में शिव सेना राष्ट्रहित की एक बैठक रविवार को पार्टी प्रमुख सुभाष गोरिया की अध्यक्षता में हुई। बैठक में गोरिया ने कहा कि देश के कानून की परवाह न करते हुए निहंग सिंहो ने बेअदबी का मामला बनाकर लखबीर सिंह का कत्ल कर दिया जो निंदनीय है।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Mon, 18 Oct 2021 02:24 PM (IST) Updated:Mon, 18 Oct 2021 02:24 PM (IST)
Kundli Border Murder: शिवसेना ने हत्या की निंदा की, सुभाष बोले- किसी को कानून हाथ में लेने का अधिकार नहीं
जालंधर में शिव सेना राष्ट्रहित के पार्ट प्रमुख सुभाष ने सिंघु बार्डर मामले की कड़ी निंदा की है।

जागरण संवाददाता, जालंधर। जालंधर में शिव सेना राष्ट्रहित की एक बैठक रविवार को पार्टी प्रमुख सुभाष गोरिया की अध्यक्षता में हुई। जिसमें महिला प्रमुख जीवन प्रभा, उपप्रमुख अशोक भारद्वाज, संगठन मंत्री दीपक धवन, उपाध्यक्ष पंजाब सुनील सन्नी, महासचिव राजीव वर्मा, विशाल शालू, महिला विंग की महासचिव मिन्ना हंस विशेष तौर पर उपस्थित हुए। बैठक में पार्टी प्रमुख सुभाष गोरिया ने कहा कि गत दिन पहले तरनतारन के निवासी लखबीर सिंह जो अनुसूचित जाति से संबंधित हैं उसका कुंडली बार्डर पर निहंग सिंहों द्वारा बेअदबी मामले को लेकर बेरहमी से हाथ और टांग काटकर बैरियर पर टांग दिया गया। जब तक लखबीर सिंह ने अपना दम नही तोड़ा तब तक उसे वहां ही लटकाए रखा।

यह भी पढ़ें- Jalandhar Traffic Alert: आज 6-7 घंटे बंद रहेगा गुरु नानक पुरा फाटक, देर रात तेज रफ्तार आइ-20 ने तोड़ा गेट

गोरिया ने कहा कि देश के कानून की परवाह न करते हुए निहंग सिंहो ने बेअदबी का मामला बनाकर लखबीर सिंह का कत्ल कर दिया जो निंदनीय है। किसी को भी कानून को हाथ में लेने का अधिकार नहीं है। गोरिया ने कहा कि लखबीर सिंह का कत्ल मामले की पड़ताल प्रशासन करें और जो भी दोषी पाए जाते हैं उन पर सख्त कार्रवाई की जाए।

यह भी पढ़ें-  Jalandhar Hit and Run: पुलिस कर्मी की कार ने दो लड़कियों को कुचला, एक की मौत; गुस्साए लोगों ने किया नेशनल हाईवे ब्लाक

गोरिया ने कहा कि लखबीर सिंह की 3 बेटियां है और वो अब बेसहारा हो चुकी हैं। सरकार परिवार को सहारा दे और दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई करे। गोरिया ने कहा कि इस पीड़ित परिवार में से किसी एक को नौकरी दी जाए और 1 करोड़ रुपये मुआवजा दिया जाए। जिससे यह परिवार अपनी परवरिश कर सकें। शिव सेना राष्ट्रहित पीड़ित परिवार के साथ चट्टान की तरह खड़ी है।

यह भी पढ़ें- Kisan Rail Roko Andolan: रेलवे ट्रैक पर बैठे किसान, जालंधर में कई ट्रेनों को रोका; यात्री परेशान

chat bot
आपका साथी