बलजीत बने शिवसेना हिद के वरिष्ठ उप प्रधान

बलजीत सिंह उर्फ काला बाबा को पार्टी का प्रदेश वरिष्ठ उप प्रधान नियुक्त किया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Jul 2020 01:21 AM (IST) Updated:Fri, 03 Jul 2020 01:21 AM (IST)
बलजीत बने शिवसेना हिद के वरिष्ठ उप प्रधान
बलजीत बने शिवसेना हिद के वरिष्ठ उप प्रधान

जासं, जालंधर : शिवसेना हिद ने संगठन का विस्तार किया है। इसके तहत बलजीत सिंह उर्फ काला बाबा को पार्टी का प्रदेश वरिष्ठ उप प्रधान नियुक्त किया गया है। पार्टी के स्पो‌र्ट्स विग के प्रदेश प्रधान विनय कपूर तथा जिला प्रधान रोहित शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष इशांत शर्मा तथा दोआबा जोन के अध्यक्ष मुनीश बाहरी विशेष रूप से शामिल हुए। उन्होंने राज्य के अन्य जिलों में भी संगठन का गठन करने की घोषणा की। जल्द ही बलजीत सिंह की ताजपोशी की जाएगी। उनके साथ विक्की शर्मा भी मौजूद थे।

::::::::::::

मनजीत सिंह होंगे रोटरी क्लब वेस्ट के नए अध्यक्ष

जागरण संवाददाता, जालंधर : रोटरी क्लब के नववर्ष का आगाज जुलाई से होता है। इसके तहत रोटरी क्लब जालंधर वेस्ट ने नववर्ष की शुरुआत सर्विस प्रोजेक्ट की। मनजीत सिंह रोबिन की अध्यक्षता में पहले दिन न्यू रूबी अस्पताल में ब्लड डोनेशन कैंप लगाया गया। इसमें रोटरी क्लब डिस्ट्रिक्ट 3070 के पूर्व गवर्नर तथा अस्पताल के एमडी डॉ. एसपीएस ग्रोवर विशेष रुप से शामिल हुए। इस दौरान क्लब के सदस्यों 25 सदस्यों ने खून दान किया। इस दौरान क्लब की 2020-21 के लिए नई टीम की घोषणा भी की गई। इसमें मनजीत सिंह रोबिन को अध्यक्ष घोषित करने के साथ पीएस बिद्रा को सचिव तथा इंजीनियर जीएस मठारू को प्रोजेक्ट चेयरमैन बनाया गया। क्लब के पूर्व प्रधान रमन भल्ला ने बीते वर्ष किए गए कार्यों के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर इंजीनियर कुलदीप सिंह, मनदीप गुजराल, एसएस नंदा, जोगिदर सिंह, गुरिदर कौर, डॉ एचएस पाल, दलजीत सिंह विरदी, पीएस वालिया, डॉ पुनीत पाल सिंह ग्रोवर व डॉ हरनीत कौर ग्रोवर मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी