शिवसेना ने कहा, लखबीर के कातिलों को फांसी दी जाए, पंजाब में तालिबानी व्यवस्था कामयाब नहीं होने देंगे

शिवसेना राष्ट्रीय के प्रमुख सुभाष गोरिया ने सिंघु बार्डर पर कत्ल हुए लखबीर सिंह के परिवार के लिए इंसाफ मांगा है। उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं हुआ तो पार्टी संघर्ष का रास्ता अपनाएगी। उन्होंने परिवार के लिए नौकरी और मुआवजा मांगा है।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 04:44 PM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 04:44 PM (IST)
शिवसेना ने कहा, लखबीर के कातिलों को फांसी दी जाए, पंजाब में तालिबानी व्यवस्था कामयाब नहीं होने देंगे
जालंधर में प्रेस कांफ्रेंस करते हुए शिव सेना राष्ट्रीय के नेता सुभाष गोरिया।

जासं, जालंधर। शिवसेना राष्ट्रीय के प्रमुख सुभाष गोरिया ने सिंघु बार्डर पर कत्ल हुए लखबीर सिंह के बच्चों, उसकी पत्नी और पिता को इंसाफ मिले नहीं तो पूरे पंजाब में संघर्ष छेड़ा जाएगा। गीता कालोनी, बस्ती शेख में महिला प्रमुख जीवन प्रभा, राष्ट्रीय उपप्रमुख पंडित अशोक भरद्वाज की अध्यक्षता में हुई बैठक में विशेष तौर पहुंचे सुभाष गोरिया ने कहा कि उन्होंने लखबीर सिंह के परिवार को इंसाफ दिलवाने का निर्णय ले लिया है। उन्होंने कहा कि जांच से स्पष्ट हुआ है कि लखबीर सिंह पूरी तरह से बेकसूर था। उसका बड़ी साजिश के तहत मर्डर किया गया है। गोरिया के अनुसार लखबीर का पूरा गांव चीख-चीख कर कह रहा है कि लखबीर धार्मिक ग्रंथ का सम्मान करने वाला वयक्ति था। वो कभी भी उनकी बेअदबी नही कर सकता।

गोरिया ने कहा कि गांव वालों का कहना था कि लखबीर नशा करने का आदी था। वह तो गुरुद्वारे के अंदर तक नहीं जाता था। वह बाहर से ही रोजाना नतमस्तक होता था। उसे लगता था कि नशा करने वालों को गुरुद्वारा जैसे पवित्र स्थान के अंदर प्रवेश नहीं करना चाहिए। गोरिया ने कहा कि लखबीर सिंह का मर्डर एक साजिश के तहत किया गया है। उसे पंजाब का माहौल खराब करने और आतंकवाद को पंजाब में फिर से जिंदा करना और दहशत फैलाने की लिए मारा गया था।

शिवसेना राष्ट्रीय ऐसी साजिश कभी कामयाब नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति को कानून हाथ में लेने का अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा ऐसा सोची समझी साजिश के तहत किया गया है। गोरिया ने सरकार से मांग की है कि अगर 10 दिन के अंदर लखबीर सिंह के परिवार को मुआवजा, नौकरी और मुफ्त शिक्षा नहीं दी गई तो शिव सेना लखबीर के परिवार के साथ खड़े होकर संघर्ष का रास्ता अपनाएगी।

बैठक में महिला प्रमुख जीवन प्रभा, राष्ट्रीय उपप्रमुख पंडित अशोक भरद्वाज, पंजाब उपप्रमुख सतीश भगत, महिला महासचिव मीना हंस, उपाध्यक्ष सरबजीत कौर, उपाध्यक्ष महिला विंग कविता शर्मा, संगीता शर्मा, पंजाब उपप्रमुख सुनील सनी, महासचिव राजीव वर्मा, आशु वर्मा, संगठन मंत्री दीपक धवन आदि भी मैजूद थे।

chat bot
आपका साथी