जालंधर में शिअद ने कांग्रेस व आप के खिलाफ दिया धरना, पंजाब के लोगों को गुमराह करने का आरोप

जालंधर कैंट के जमशेर गांव में शिअद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस व आम आदमी पार्टी के खिलाफ रोष धरना दिया। सरबजीत सिंह मक्कड़ ने बताया कि कांग्रेस ने पिछले विधानसभा चुनावों में पंजाब के लोगों को झूठे दावे करके और सब्जबाग दिखा कर पंजाब में सत्ता हासिल की।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Mon, 05 Apr 2021 03:42 PM (IST) Updated:Mon, 05 Apr 2021 03:42 PM (IST)
जालंधर में शिअद ने कांग्रेस व आप के खिलाफ दिया धरना, पंजाब के लोगों को गुमराह करने का आरोप
जालंधर कैंट में कांग्रेस व आम आदमी पार्टी के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए शिअद पार्टी के कार्यकर्ता।

जालंधर, जेएनएन। जालंधर कैंट के जमशेर गांव में सरबजीत सिंह मक्कड़ हल्का इंचार्ज शिरोमणि अकाली दल (बादल) की अध्यक्षता में पंजाब कांग्रेस सरकार के झूठे दावे और आम आदमी पार्टी का दोहरा मापदंड अपना कर पंजाब की जनता को गुमराह करने पर एक विशाल रोष धरना दिया गया। जिसमें जालंधर कैंट विधानसभा क्षेत्र से बड़ी संख्या में शिरोमणि अकाली दल के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। धरना को संबोधित करते हुए स. सरबजीत सिंह मक्कड़ हलका प्रभारी जालंधर कैंट ने बताया कि पंजाब की कांग्रेस सरकार ने पिछले विधानसभा चुनावों में पंजाब के लोगों को झूठे दावे करके और सब्जबाग दिखा कर पंजाब में सत्ता हासिल की।

यह भी पढ़ें- लुधियाना में बड़ा हादसा, फैक्ट्री का लेंटर गिरने से 40 मजदूर दबे, 36 काे बाहर निकाला; एक की माैत

उन्होंने कहा कि पंजाब की कैप्टन सरकार ने चुनाव के दौरान राज्य के लोगों से जो वादे किए थे उनमें से कोई भी वादा पूरा न कर कैप्टन सरकार ने पंजाब के लोगों के साथ धोखा किया है। अब कांग्रेस पार्टी को राज्य के आगामी विधानसभा चुनावों में सबक सिखाने और कांग्रेस पार्टी को सत्ता से हटाने का निर्णय जनता ने किया है। इस मौके पर उन्होंने केजरीवाल की आम आदमी पार्टी की भी खिंचाई की और कहा कि यह पार्टी झूठ बोलने में कांग्रेस पार्टी से भी दो कदम आगे है। यह झूठे विज्ञापनों के जरिए दोहरे मापदंड अपनाकर पंजाब के लोगों को गुमराह कर रही है।

यह भी पढ़ें- यूपी के बाहुबली मुख्तार अंसारी को ले जाने वाली एंबुलेंस पंजाब में हाईवे किनारे मिली, जांच तेज

उन्होंने पंजाब के लोगों से अपील की है कि वह कांग्रेस पार्टी और आम आदमी पार्टी द्वारा भ्रामक प्रचार से सावधान रहें। इस रोष रैली का आयोजन शिरोमणि अकाली दल के उपाध्यक्ष सुखदेव सिंह, फतेहपुर सर्कल अध्यक्ष सतनाम सिंह, स. गुरमीत सिंह दादूवाल, बलराज सिंह जंडियाला, बलकार सिंह सर्कल जत्थेदार धनी पिंड, बीबी राजबीर कौर ग्रामीण अध्यक्ष महिला अकाली दल आदि ने किया। इस विरोध रैली में विपन हस्तीर, सुखबीर सिंह थिंड प्रतापपुरा, बीबी गुरदेव कौर संघा, करमबीर सिंह कुकर गांव, जतिंदर सिंह जोगा सलेमपुर, रणबीर सिंह खेरा, अयूब खान, गगनदीप सिंह गग्गी, सुरिंदर सिंह मिन्हास दीप नगर, गुरशरण सिंह टककर, सरदार जोगिंदर सिंह जंडियाला, जसपाल सिंह पाला आदि भी उपस्थित थे।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी