ब्राह्मण भलाई बोर्ड पंजाब के चेयरमैन एडवोकेट शेखर शुक्ला का करतारपुर में भव्य स्वागत

नवनियुक्त ब्राह्मण भलाई बोर्ड पंजाब के चेयरमैन एडवोकेट पंडित शेखर शुक्ला का शनिवार को करतारपुर पहुंचने पर फूलमालाएं डालकर ब्राह्मण सभा युवा ब्राह्मण सभा व धार्मिक संस्थाओं के पदाधिकारियों ने भव्य स्वागत किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 07:41 PM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 07:41 PM (IST)
ब्राह्मण भलाई बोर्ड पंजाब के चेयरमैन एडवोकेट शेखर शुक्ला का करतारपुर में भव्य स्वागत
ब्राह्मण भलाई बोर्ड पंजाब के चेयरमैन एडवोकेट शेखर शुक्ला का करतारपुर में भव्य स्वागत

संवाद सहयोगी, करतारपुर : नवनियुक्त ब्राह्मण भलाई बोर्ड पंजाब के चेयरमैन एडवोकेट पंडित शेखर शुक्ला का शनिवार को करतारपुर पहुंचने पर फूलमालाएं डालकर ब्राह्मण सभा, युवा ब्राह्मण सभा व धार्मिक संस्थाओं के पदाधिकारियों ने भव्य स्वागत किया। इस मौके पर चेयरमैन शेखर शुक्ला ने कहा कि ब्राह्मण समाज हित में कार्य करते हुए खामियों को दूर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण भलाई बोर्ड का गठन ही समस्याओं को दूर करने के लिए हुआ है तथा कहा कि सभी को साथ लेकर कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज की 10 वर्षों से चल रही मांग को पंजाब सरकार ने पूरा किया है।

उन्होंने करतारपुर के ब्राह्मण समाज के पदाधिकारियों से अपील करते हुए कहा कि ब्राह्मण समाज से जुड़ी कोई समस्या है तो उन्हें अवश्य बताएं ताकि पंजाब सरकार के ध्यान में लाकर उसे दूर किया जा सके।

इस मौके पर श्रीगणेश ड्रामाटिक क्लब के चेयरमैन संजीव भल्ला, युवा ब्राह्मण सभा के चेयरमैन अनिल शर्मा, प्राचीन हनुमान मंदिर व युवा ब्राह्मण सभा के रणदीप गौड़, ब्राह्मण सभा करतारपुर के प्रेस सचिव गगन गौतम, तरुण शर्मा, मनजीत कुमार, लखपत राय प्रभाकर, कुलवंत राय शर्मा, कपिल देव शर्मा, माधव शुक्ला, दीप्तांशु शुक्ला व अन्य मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी