घबराएं नहीं...आप सुरक्षित हैं: जालंधर में महिलाओं के लिए पहली टू व्हीलर सर्विस शुरू, आज मिलेगी मुफ्त राइड

जालंधर के तीन युवाओं ने आपदा के इस दौर में नया अवसर ढूंढा है। इससे वे न केवल खुद के पैरों पर खड़ा हो पाएंगी बल्कि सैकड़ों महिलाओं को सुरक्षा भी प्रदान कर पाएंगी जो अकेले बाहर आने-जाने से घबराती थीं।

By Edited By: Publish:Thu, 22 Apr 2021 08:01 AM (IST) Updated:Thu, 22 Apr 2021 08:01 AM (IST)
घबराएं नहीं...आप सुरक्षित हैं: जालंधर में महिलाओं के लिए पहली टू व्हीलर सर्विस शुरू, आज मिलेगी मुफ्त राइड
जालंधर के तीन युवाओं ने आपदा के इस दौर में नया अवसर ढूंढा है।

जालंधर, प्रियंका सिंह। कोरोना काल में नौकरी से हाथ धोने वाली महिलाओं के लिए जालंधर के तीन युवाओं ने आपदा के इस दौर में नया अवसर ढूंढा है। इससे वे न केवल खुद के पैरों पर खड़ा हो पाएंगी बल्कि अपने जैसी सैकड़ों ऐसी महिलाओं को सुरक्षा भी प्रदान कर पाएंगी जो बाहर अकेले बाहर आने-जाने से घबराती थीं। इन सभी महिलाओं के लिए आज से महिला ड्राइवरों वाली टू व्हीलर राइड की सर्विस शुरू की गई है। 'शी स्कूटी' नाम के मोबाइल एप पर राइड की इच्छुक महिलाएं इस सेवा के लिए बुकिंग कर सकती है।

वीरवार को महिलाओं को पहले दिन मुफ्त में राइड दी जाएगी। इसके संचालक साहिल अरोड़ा, अभिषेक व पवन अरोड़ा ने बताया कि कोरोना काल में तमाम महिलाओं की नौकरी चली गई है, इस सेवा के साथ जुड़कर वह पैसे कमा सकती हैं। सैकड़ों महिलाएं जो अकेले होने की वजह या कोरोना के कारण अकेले गंतव्य तक जाने में कतराती थी, वे बिना झिझक के जा सकती हैं। यह सेवा यातायात के लिए इस्तेमाल होने वाले मोबाइल एप की तरह की काम करेगी। बुकिंग के दौरान कम से कम किराया 20 रुपये रखा गया है।

सुरक्षा के लिए इमरजेंसी बटन

एप में सुरक्षा के लिए इमरजेंसी बटन भी दिया गया है जिससे ड्राइवर और सवारी दोनों सुरक्षित रह सकती है। अब तक लगभग 30 से अधिक विभिन्न वर्गों की महिलाओं ने इसमें अपना रजिस्ट्रेशन करवा लिया है।

ऐसे आया आइडिया

बीए.एलएलबी के छात्र साहिल अरोड़ा ने बताया कि कोरोना काल में जब अपने परिवार में महिलाओं को बाहर आने जाने के लिए परेशान होते देखा तो उनको आइडिया आया कि क्यों न ऐसी सर्विस शुरू की जाए जिससे महिलाओं का डर भी दूर हो और आसानी से आ-जा सकें। उसने दो दोस्तों अभिषेक कुमार और पवन अरोड़ा ने मिलकर इस पर काम शुरू किया। गुरु नानक देव यूनिवíसटी कैंपस लद्देवाली से बीए एलएलबी की पढ़ाई कर रहे साहिल ने बताया करीब तीन महीने के मेहनत के बाद वे इस सर्विस को शुरू करने जा रहे हैं।

पहले ड्राइवरों की पड़ताल करते हैं

जो भी महिला रजिस्ट्रेशन के लिए अप्लाई कर रही है पहले उसकी पूरी पड़ताल की जा रही है कि उसके पास अपना या फिर परिवार के किसी सदस्य के नाम से टू व्हीलर की आरसी है या नहीं। महिला का अपना ड्राइविंग लाइसेंस है या नहीं। उसे स्कूटी अच्छे तरीके से चलानी आती है या नहीं। उनका टेस्ट भी लिया जा रहा है।

ज्यादा क्राइम वाले इलाकों को किया है ब्लैक लिस्ट

जिस एरिया में बहुत ज्यादा चोरी या फिर लूटपाट की घटनाएं होती हैं, उन्हें ब्लैक लिस्ट किया गया है। एप को जीपीआरएस से जोड़ा गया है। फिलहाल अभी केवल शहर के मुख्य इलाकों में ही सुविधा दी जाएगी। बस्तियात के एक दर्जन से ज्यादा इलाकों को क्राइम के मद्देनजर ब्लैक लिस्ट किया गया है।

chat bot
आपका साथी