पहले दिन 15 महिलाओं ने की निश्शुल्क सवारी

आपदा के दौर में महिलाओं के लिए अवसर बनी शी स्कूटी एप को वीरवार को लांच कर दिया गया। पहले दिन 15 महिलाओं ने निश्शुल्क सवारी की। महिला सवारी के लिए महिला ड्राइवर की सुविधा इस एप में दी गई है। यात्रा करने वाली हर महिला ने इसको काफी सराहा एवं एक अछी पहल का नाम दिया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Apr 2021 07:28 PM (IST) Updated:Thu, 22 Apr 2021 07:28 PM (IST)
पहले दिन 15 महिलाओं ने की निश्शुल्क सवारी
पहले दिन 15 महिलाओं ने की निश्शुल्क सवारी

संवाद सहयोगी, जालंधर : आपदा के दौर में महिलाओं के लिए अवसर बनी 'शी स्कूटी एप' को वीरवार को लांच कर दिया गया। पहले दिन 15 महिलाओं ने निश्शुल्क सवारी की। महिला सवारी के लिए महिला ड्राइवर की सुविधा इस एप में दी गई है। यात्रा करने वाली हर महिला ने इसको काफी सराहा एवं एक अच्छी पहल का नाम दिया।

शी स्कूटी एप के जरिए पहली यात्रा करने वाली मीनाक्षी अरोड़ा ने बताया कि उनको इंटरनेट मीडिया के जरिए इस एप का पता चला। एप को फोन में डाउनलोड करके राजा गार्डन से माडल टाउन तक जाने के लिए बुक किया। बुक करते ही 10 मिनट के बाद महिला ड्राइवर अपनी स्कूटी के साथ घर पर आ गई। गुलाबी रंग का हेलमेट पहना हुआ था। इस पर शी स्कूटी नाम का मार्क था। उनको भी उसी तरह का हेलमेट पहनने के लिए दिया। उनके साथ स्कूटी पर बैठकर काफी सुरक्षित महसूस हो रहा था। उनका व्यवहार भी काफी अच्छा रहा। उन्होंने ड्राइव भी काफी अच्छे तरीके से की। 15 मिनट में उन्होंने मंजिल पर पहुंचा दिया। वह दिल्ली की रहने वाली हैं और काफी समय से यहां पर रह रही हैं। बुकिग करना भी कोई मुश्किल बात नहीं है। फोन में एप डाउनलोड करना है अपना करंट लोकेशन और जहां पर जाना है वह लोकेशन भरना है उसके कुछ ही मिनट बाद ड्राइवर आपके पास पहुंच जाती हैं। लोगों के बहुत अच्छे रिस्पांस आ रहे रहे

शी स्कूटी के फाउंडर साहिल अरोड़ा ने बताया कि राइड के पहले दिन महिलाओं के बहुत अच्छे रिव्यू मिले हैं। पहले दिन जिन्होंने भी राइड ली सबसे फोन करके उनका एक्सपीरियंस और सुझाव पूछा तो सभी ने इसे बहुत अच्छा कहा।

chat bot
आपका साथी